दिल्ली: रामलीला मैदान में आज बीजेपी की रैली, पूर्व CM शिवराज सिंह करेंगे संबोधित

NEWS HIGHLIGHTS
- बीजेपी की युवा विजय संकल्प महारैली आज
- पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे रैली को संबोधित
- रैली के मध्यम से दिया जाएगा नमो अगेन का नारा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी आज दिल्ली के रामलीला मैदान पर युवा विजय संकल्प महारैली करने जा रही है। इस रैली को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। रैली के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांंधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले जलाए जाएंगे, जिन्हें झूठ के पुतले नाम दिया गया है। रैली में शिवराज सिंह के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं वर्तमान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल होंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने युवा को संगठन से जोड़ने के लिए 18002001080 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके सभी लोग बीजेपी से जुड सकते हैं। मिशन 2019 की तैयारियों के साथ इस महारैली में NAMO AGAIN का नारा दिया जाएगा। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है।इसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम हर वर्ग के जीवन में देखने को मिला है। तिवारी ने कहा कि स्टैंडअप योजना, स्किल इंडिया, कौशल विकास योजना जैसी अनेक योजनाएं हैं जिनके माध्यम से 15-20 करोड़ से ज्यादा युवा लाभान्वित हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी की महिला मोर्चा ने भी महिला हुंकार रैली का आयोजन किया था। इसके बाद पार्टी ने रामलीला मैदान में समरसता खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया था। पार्टी चुनाव को लेकर किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी सिलसिले में अभी हाल ही में बीजेपी लोकसभा प्रभारी, विस्तारक और लाभार्थी संयोजक बनाए थे। इसके अलावा पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जोड़ने की कोशिश शुरू है।
कोई टिप्पणी नहीं: