तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच कल, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

NEWS HIGHLIGHTS
- तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 से बराबर है
- दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था
- सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हराया था
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हराया था। दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब भारत की नजर तीसरा वनडे जीतकर पहली बार ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने पर होगी। वहीं इस सीरीज को जीतकर ऑस्ट्रेलिया घर में लगातार तीसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज हार से बचना चाहेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में इंग्लैंड ने 4-1 और दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज हराई थी।
इस मैच के बाद भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। जहां भारत को न्यूजीलैंड से पांच मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां उसने तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी, जो 1-1 से बराबर रही थी। इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था। अब भारतीय टीम आखिरी वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलियाई दौरे का अंत वनडे सीरीज जीतकर करना चाहेगी।
टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), जोए रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन, एडम जम्पा
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: