प्रियंका की शादी में सोफी टर्नर पर टिकी रहीं सबकी निगाहें, देसी लुक में घायल करती रहीं विदेशी बाला
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद उनके रिसेप्शन की फोटोज सामने आ गई हैं। प्रियंका-निक की रॉयल वेडिंग में फिरंगी रिश्तेदार और मेहमान काफी हद तक छाय रहे। खास कर प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन में अपने इंडियन आउटफिट से लोगों को काफी इम्प्रेस किया। संगीत में सोफी ने पिंक लहंगे में जमकर डांस किया। वहीं मेहंदी में ग्रीन लहंगा पहना था। प्रियंका-निक की शादी के बाद मंगलवार को दोनों ने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया। इस रिसेप्शन में निक और प्रियंका के दोस्तों को न्योता दिया गया। प्रियंका यहां ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं और निक जोनस ने सूट पैंट पहना हुआ था, लेकिन यहां भी प्रियंका की जेठानी और सास के इंडियन अतार से किसी की नजरें नहीं हटी। खास बात ये भी रही कि निक की मां, पिता और भाभी भी पारंपरिक भारतीय अंदाज में दिखीं।
सोफी ने चुरा ली लाइमलाइट
रिसेप्शन में सोफी ने लहंगा पहना और उनके पार्टनर ने निक की ही तरह सूट पैंट पहना हुआ था। रिसेप्शन में पीच कलर के लहंगे में सोफी बेहद दिलकश लग रहीं थीं। सोफी के स्टेज पर आते ही पूरी लाइमलाइट उन्होंने ही चुराली थी। निक के बड़े भाई भी अपनी पार्टनर सोफी टर्नर से शादी रचाएंगे। ये शादी अगले साल गर्मियों में फ्रांस में होगी। जो अपने भाई निक से तीन साल बड़े हैं। सोफी टर्नर चर्चित टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं।
इन रस्मों में भी सोफी का ही रहा जलवा
बता दें कि दुनिया भर में प्रसिद्ध टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रॉन्स' में सोफी टर्नर सांस स्टार्क का किरदार निभाती हैं। सोफी का यह किरदार इस सीरीज में नेगेटिव है, लेकिन जब से वो प्रियंका की शादी में नजर आई हैं उनके इस देसी अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। सबसे पहले मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के घर हुई गणेश पूजा में सोफी लाल और पीले रंग के सूट सलवार में नजर आईं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया गया।
इंडियन लहंगा पहनकर डांस किया
वहीं प्रियंका की शादी के हर फंक्शन्स में भी सोफी बिलकुल इंडियन लुक में नजर आईं। सोफी ने प्रियंका की शादी में हुए संगीत में इंडियन लहंगा पहनकर मजेदार डांस परफॉर्मेंस भी किया। तो वहीं प्रियंका की मेहंदी में वह ग्रीन लहंगे में खुशियां मनाती दिखीं।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: