MP में कमलनाथ का सीएम बनना तय, थोड़ी देर में राहुल गांधी कर सकते है ऐलान

NEWS HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का सीएम बनना लगभग तय
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधायक दल की बैठक में कमलनाथ को सीएम बनाने का प्रस्ताव पेश किया
- शोभा ओझा ने कहा- अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता वापसी के बाद प्रदेश की जनता अपने नए मुखिया का इंतजार कर रहे है। बुधवार को राजधानी भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम पर कांग्रेस विधायक दल में सहमति बन गई है। आज (गुरूवार) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली निवास पर कई दिग्गज नेता पहुंचे रहे है। बता दें कि राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं लगातार इनपुट ले रहे है। थोड़ी देर बाद राहुल मध्य प्रदेश के नए सीएम के नाम का ऐलान कर सकते हैं। थोड़ी देर पहले राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी उनसे मिलने के लिए दिल्ली निवास पर पहुंची है।
राहुल गांधी ने सुबह संसद पहुंचकर उन्होंने 2001 आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और अब अपने आवास पर लौट आए हैं। संसद से रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि सीएम के नामों को लेकर हम विधायकों और कार्यकर्ताओं से उनके इनपुट ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम पार्टी में अलग-अलग लोगों की राय जान रहे हैं। आप मुख्यमंत्री का नाम जल्द ही जान जाएंगे। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर पार्टी नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। थोड़ी देर में सचिन पायलट और अशोक गहलोत भी उनके घर आ सकते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया है कि सीएम चेहरे पर आखिरी फैसला राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने कहा, 'पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक में लंबी रायशुमारी हुई। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि विधायक दलों की राय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत कराया जाएगा और फिर वे ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।'
इससे पहले बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही राज्य में सीएम के लिए कमलनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बता दें कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से एके एंटनी विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 15 सालों से सत्ता का वनवास काट रही कांग्रेस की वापसी हो गई है। यहां कांग्रेस के हिस्से 114 सीटें आईं हैं। कांग्रेस को बसपा और सपा ने भी अपना समर्थन दे दिया है, जिसके बाद कांग्रेस आसानी से बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 116 पार कर रही है। बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी को 109 सीटें मिली हैं। सीएम शिवराज अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सौंप चुके हैं, वहीं कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी सरकार बनाने को लेकर राज्यपाल से मिल चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: