Breaking

तेलंगाना चुनाव: तेलंगाना चुनाव में मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 49.15% मतदान





NEWS HIGHLIGHTS

  •  तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान कल
  •  1821 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे 2 करोड़ 80 लाख मतदाता
  •  विधानसभा भंग होने के बाद तेलंगाना में फिर चुनाव कराए जा रहे हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 1821 प्रत्याशियों के लिए मतदान करने लोग अपने घरों से निकले कर पोलिंग बूथ पहुंच रहे है। मतदान केन्द्रों के बाहर लोगों लंबी कतारे देखी जा रही है। तेलंगाना के चुनावी मैदान में राज्य के नए मुखिया को चुनने के लिए 2 करोड़ 80 लाख से ज्यादा मतदाता वोट करने पहुंचे रहे है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतदान के लिए राज्य में 32,574 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि नक्सल प्रभावित 13 विधानसभा क्षेत्रों में 4 बजे तक जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में पांच बजे तक वोटिंग होगी।

ELECTION LIVE UPDATE
  • तेलंगाना के कार्यकारी मुख्यमंत्री  के.चन्द्रशेखर राव ने डाला वोट


View image on TwitterView image on Twitter

Caretaker CM of Telangana cast his vote at a polling station in Siddipet today.
See ANI's other Tweets
  • तेलंगाना में दोपहर 1 बजे तक 49.15 प्रतिशत मतदान
  • तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक हुआ 23.4% मतदान
  • टेनिस स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा ने किया मतदान 
  • तेलंगाना में सुबह 9.30 बजे तक 10.15 फीसदी मतदान
  • फिल्म अभिनेता चिंरजीव ने किया मतदान 
  • तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान शुरू 
  • मशहूर फिल्म स्टार आलू अर्जुन ने किया मतदान 


View image on TwitterView image on Twitter

Telangana: Actor Allu Arjun stands in a queue to cast his vote at booth no. 152 in Jubilee Hills, Hyderabad.
214 people are talking about this
  • मशहूर फिल्म अभिनेता नागार्जुन ने किया मतदान 


View image on TwitterView image on Twitter

Telangana: Actor Akkineni Nagarjuna and his wife & actor Amala Akkineni stand in a queue to cast their votes at booth no. 151 in Jubilee Hills, Hyderabad.
61 people are talking about this
  • तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री कादियन श्रीहरि ने वारंगल में किया मतदान
  • हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने डाला वोट
  • बीजेपी के किशन रेड्डी ने मतदान किया
  • तेलंगाना में मतदान के बीच कांग्रेस और टीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प। राज्य के नागेरकुरनल जिले में भिड़े समर्थक
  • सुबह 7 बजे तेलंगाना में मतदान शुरू





तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सत्ता में बने रहने की पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी के मुखिया और वर्तमान कार्यकारी मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने राज्य भर में कई जनसभाएं की। राव ने चुनाव प्रचार में अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगाया है। राव के अलावा भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तेलुगू देशम पार्टी के एन चन्द्रबाबू, तेलंगाना जन समिति के एम कोदंडराम, सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। 
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने इस्तीफा देकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार भी कर लिया था। सीएम ने राज्यपाल को जाकर अपना इस्तीफा सौंपा था। जबकि उनका 8 महीने का उनका कार्यकाल बाकी है।ऐसे राव ने बड़ा दांव चला। अब राज्य तेलंगाना का चुनाव अन्य चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ कराया जा रहा है।


Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/telangana-assembly-elections-elections-live-update-voting-in-telangana-54349

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.