राजस्थान के रण में उतरे 2,274 प्रत्याशी, 4 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

NEWS HIGHLIGHTS
- राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल
- 2274 प्रत्याशियों के लिए 4,75,54,217 मतदाता करेंगे वोट
- भाजपा-कांग्रेस के बीच बड़ा मुकाबला
राजस्थान के चुनावी रण में कल यानी गुरुवार 7 दिसंबर को नई सरकार चुनने के लिए 4,75,54,217 वोटर्स अपने मताधिकार उपयोग करेंगे। चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस बार राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बीएसपी उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया है। भाजपा-कांग्रेस के बीच इस कड़े मुकाबले में ये दिखना दिलचस्प होगा कि क्या 20 साल पुरानी परंपरा टूटेगी या इतिहास एक बार फिर अपने आप को दोहराएगा? क्या मेवाड़ का किला फतह करने वाली पार्टी ही फिर सत्ता की सीढ़ी पर चढ़ेगी?
इससे पहले 6 दिसंबर शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। पीएम मोदी, राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ,अमित शाह, नवजोत सिंह सिद्धू, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीएम वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गजों ने राजस्थान के रण में अपनी-अपनी पार्टियों के लिए जमकर प्रचार-प्रसार किया। भाजपा-कांग्रेस की ओर से कई रैलियों, रोड शो और जनसभाएं की गई। इन दिग्गजों की मेहनत कितना असर दिखाती है 11 दिसंबर की तस्वीर साफ हो जाएगी।

199 सीटों पर 2274 प्रत्याशी
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि राज्य की 199 सीटों पर कुल 2274 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार 200 की बजाए 199 सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। अलवर सीट पर चुनाव स्थगित किया गया है। मतदान के लिए कुल 51,687 केन्द्र बनाए गए है। राजस्थान में कुल 4,75,54,217 वोटर्स अपने अधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 2,47,22,365 पुरुष वोटर्स हैं और 2,27,15,396 महिला वोटर्स हैं। जबकि पोस्टल वोट्स की कुल संख्या 1,16,456 है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है।

स्थानीय मुद्दो से अधिक राष्ट्रीय मुद्दो पर जोर
राजस्थान चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की ओर से जमकर प्रचार किया गया। चुनाव प्रचार में बीजेपी ने राज्य में 222 बड़ी जनसभाएं कीं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 सभाएं शामिल हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य भर में कुल नौ चुनावी सभाओं को संबोधित किया। प्रचार अभियान के दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर निजी हमले किए। मौजूदा चुनाव में किसानों की समस्या, भ्रष्टाचार और युवाओं के लिए नौकरी जैसे मुद्दों के बजाए राष्ट्रीय मुद्दों पर अधिक जोर रहा। कांग्रेस नेताओं ने अपनी सभाओं में राफेल, करतारपुर कॉरिडोर, नीरव मोदी के सहारे बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक, यूपीए सरकार में हुए घोटाले, भारत माता की जय और अगुस्टा वेस्टलैंड घोटाले जैसे मुद्दों के साथ कांग्रेस पर पलटवार किया।

कोई टिप्पणी नहीं: