Breaking

धोनी की डांस टीचर बनी बेटी जीवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

धोनी की डांस टीचर बनी बेटी जीवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

NEWS HIGHLIGHTS

  •  घर पर धोनी बेटी जीवा के साथ बिता रहे ज्यादा से ज्यादा समय

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल नहीं किए जाने के कारण हाल ही में क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इस समय वे रांची में अपने घर पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। घर पर वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटी जीवा के साथ बिताते हैं। कई हफ्तों से धोनी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह बेटी के साथ जो क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, उसे कैप्चर कर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में धोनी ने अपनी 3 साल की बेटी जीवा के साथ इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेटी जीवा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। जीवा इस विडियो में धोनी को डांस स्टेप्स सिखा रहीं हैं। जिसे धोनी कॉपी कर उनके साथ इंग्लिश गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस विडियो में धोनी ने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की टी-शर्ट पहनी है। धोनी ने इस विडियो को शेयर करते हुए इसे एक कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, "Even better when we are dancing @zivasinghdhoni006,"। 
इस वीडियो से पहले भी धोनी ने बेटी जीवा के साथ एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो की काफी वायरल भी हुआ था। जिसमें जीवा धोनी से दो अलग-अलग भाषाओं में बात करते दिखाई दे रही हैं। वह धोनी से भोजपुरी और तमिल में उनका हाल पूछती दिखाई दे रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq426bHFuLd/
धोनी के बीती सीरीजों में खराब प्रदर्शन के चलते उन्हे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। जिस वजह से वह अभी अपने घर पर हैं और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। जिसके बाद होने वाली वन-डे सीरीज के लिए धोनी ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.