राजस्थान: कांग्रेस की दूसरी तो भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, वसुंधरा के खिलाफ मानवेंद्र सिंह

NEWS HIGHLIGHTS
- कांग्रेस के 184 उम्मीदवार अब तक हो चुके हैं पूरे
- भाजपा ने रवाई माधोपुर से आशा कुमारी को बनाया प्रत्याशी
- अब तक भाजपा अपने 170 उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है
राजस्थान विधानसभा चुनावों की तारीख तय होने के बाद कांग्रेस ने दूसरी तो भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। अपनी दूसरी सूची में कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों को शामिल किया है, जिसके बाद अब तक कांग्रेस के 184 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस ने झालरापाटन से मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया है।
दूसरी तरफ भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में 8 नामों का ऐलान किया है। सवाई माधोपुर सीट से विधायक और जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी का टिकट काटकर बीजेपी ने आशा कुमारी मीणा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए रामकिशोर सैनी को बांदीकुई से टिकट दिया गया है। भाजपा अब तक अपने 170 उम्मीदवार तय कर चुकी है। पहली सूची में भाजपा ने 131 और दूसरी में 31 प्रत्याशियों की घोषणा की है। बता दें कि राजस्थान में 200 सीटें हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर नवंबर है। राज्य में 7 दिसंबर को मतदान होना है।

कांग्रेस की लिस्ट में ये नाम

भाजपा के 8 प्रत्याशी
सीट प्रत्याशी
करनपुर सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
जमवा रामदढ़ (एसटी) महेंद्र पाल मीणा
तिजारा संदीप दायमा
बानसूर महेंद्र यादव
थानागाजी रोहिताश शर्मा
बांदीकुई रामकिशोर सैनी
सवाई माधोपुर आशा मीणा
निवाई (एससीः रामसहाय मीणा
Source: Bhaskarhindi.com
करनपुर सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
जमवा रामदढ़ (एसटी) महेंद्र पाल मीणा
तिजारा संदीप दायमा
बानसूर महेंद्र यादव
थानागाजी रोहिताश शर्मा
बांदीकुई रामकिशोर सैनी
सवाई माधोपुर आशा मीणा
निवाई (एससीः रामसहाय मीणा
कोई टिप्पणी नहीं: