Breaking

दिल्ली: संसद की ओर कूच कर रहे है किसान, केजरीवाल-राहुल गांधी भी प्रदर्शन में होंगे शामिल





NEWS HIGHLIGHTS

  •  देश के अलग-अलग बॉर्डर से रामलीला मैदान पहुंचे हजारों किसान, सांसद भवन तक निकालेंगे मार्च
  •  एमएस स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट, कर्जमाफी समेत कई मांगो को लेकर कर रहे है धरना प्रदर्शन
  •  भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के मेंबर योगेंद्र यादव के नेतृत्व किया जा रहा है प्रदर्शन

हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचे किसानों का रामलीला मैदान से संसद तक मार्च शुरू हो चुका है। किसानों का यह मार्च जंतर-मंतर के पास पहुंच गया है। इस मार्च का नेतृत्व किसान नेता योगेन्द्र यादव कर रहे है। बता दें कि किसानों के इस शांति पूर्ण प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते है। अलग-अलग बॉर्डर से पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे इन किसानों की मुख्य मांग एमएस स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू करना है। इसके अलावा फसलों के उचित दाम की गारंटी देने का कानून बनाना और किसानों का कर्ज एकमुश्त माफ कर उन्हें कर्ज मुक्त करना है। किसान संगठन पहले ही साफ कर चुके हैं कि वे हर हाल में संसद तक मार्च करके रहेंगे, जबकि दिल्ली पुलिस उन्हें किसी तरह रामलीला मैदान में ही रोके रखने की कोशिश कर रही है। पुलिस और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच इसे लेकर बातचीत जारी थी। ऐसे में आज का दिन काफी अहम रहने की संभावना है।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Delhi: Farmers from all across the nation hold protest for the second day over their demands of debt relief, better MSP for crops, among others; latest from near Jantar Mantar
39 people are talking about this

हालांकि मार्च को लीड कर रहे नवगठित स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के मेंबर योगेंद्र यादव और किसान आंदोलन के संयोजक अभिक साहा ने साफ कर दिया है कि यह किसान आंदोलन शुरू से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहा है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उन्हें संसद तक मार्च करने से नहीं रोकेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंडिया गेट और जंतर मंतर पर अभी प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं है, इसलिए पुलिस ने इजाजत नहीं दी। पुलिस आयोजकों से बातचीत कर यही कोशिश कर रही है कि वो रामलीला मैदान में ही रैली कर लें। 
आज किसान कर्जमाफी, फसल की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कृषि के लिए विशेष सत्र बुलाने जैसी मांगों को लेकर संसद की तरफ मार्च करेंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये हैं। पुलिस ने कहा कि किसानों के मार्च के दौरान सड़के के दोनों तरफ रस्सी होगी और दूसरी तरफ पुलिस तैनात होगी ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि यातायात प्रभावित नहीं हो। राजधानी में यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए शुक्रवार को 3,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.