छत्तीसगढ़: 72 सीट, 1101 उम्मीदवार, कल दूसरे चरण के लिए वोटिंग, 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता

NEWS HIGHLIGHTS
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे से होगा
- 72 सीटों पर 1101 उम्मीदवारों के लिए 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता मतदान करेंगे
- पहले चरण में 12 नंवबर को 18 सीटों पर 76 फीसदी मतदान किया गया था
छत्तीसगढ़
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम
गया। दूसरे चरण में राज्य की बाकी 72 सीटों के लिए कल (मंगलवार) 20 नवंबर
को मतदान होना हैं। राज्य में दूसरे चरण के लिए 1101 उम्मीदवार मतदान में
हैं। इन उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता
अपने मतप्रयोग से करेंगे। इससे पहले चरण के लिए 12 नवंबर को 18 सीटों पर
वोट डाले गए थे और 76 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया की
दूसरे चरण के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही
पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
19 जिलों मे होगा मतदान
19 जिलों मे होगा मतदान
छत्तीसगढ़
राज्य में 19 जिलों में मतदान होगा। जिनमें गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद,
कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर जिले के कुछ हिस्से नक्सल प्रभावित भी हैं। रमन
मंत्रिमंडल के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर समेत
अन्य मंत्रियों, कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह
देव, पूर्व मुख्यंत्री अजीत जोगी और उनकी पत्नी रेणु जोगी समेत 1101
उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होगा।
15 साल से सत्ता में BJP की सरकार
छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और इस बार के चुनाव में वह 65 सीटों पर जीत के लक्ष्य को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। वहीं, कांग्रेस को उम्मीद है कि इस चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा और उसकी सरकार बनेगी। दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा किया है।

त्रिकोणीय मुकाबला
छत्तीसगढ़ में राज्य पिछले चुनावों में मुख्य तौर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार के चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के कारण कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। दूसरे

रायपुर दक्षिण सीट से सबसे ज्यादा उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ राज्य में 19 जिलों में 72 सीटों पर मतदान होना। इन सीटों पर 1101 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा रायपुर शहर दक्षिण में 46 उम्मीदवार और सबसे कम बिंद्रानवागढ़ में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
चुनाव चरण- दूसरा
जिले-19
सीटे-72
कुल उम्मीदवार -1101
कुल वोटर - 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983
पुरुष वोटर - 77 लाख 46 हजार
महिला वोटर - 76 लाख 38 हजार
थर्ड जेंडर - 940

दूसरे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग
Source: Bhaskarhindi.com
चुनाव चरण- दूसरा
जिले-19
सीटे-72
कुल उम्मीदवार -1101
कुल वोटर - 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983
पुरुष वोटर - 77 लाख 46 हजार
महिला वोटर - 76 लाख 38 हजार
थर्ड जेंडर - 940
दूसरे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग
कोई टिप्पणी नहीं: