Election Live: मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11.30 बजे तक 21 फीसदी मतदान

NEWS HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
- मध्य प्रदेश में 65,367 मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराया जा रहा है। स्वतंत्र और निष्पक्ष और शंतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिये 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए हैं।
- मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये कुल 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों के लिए कुल 5,04,95,251 मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचे रहे है।
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। राज्य के कई मतदान केन्द्रों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही EVM में खराबी की शिकायतें मिली। मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में 70 से ज्यादा ईवीएम मशीन खराब पाई गई। जिसके चलते डेढ़ से दो घंटे तक मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11.30 बजे तक राज्य में 21 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
बता दें कि प्रदेश की सबसे संवेदनशील मानी जाने वाली बालाघाट जिले की परसवाड़ा, लांजी, बैहर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश की 230 सीटों पर मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने 65,341 पोलिंग बूथ बनाए हैं। जहां प्रदेश के 5,04,95,251 मतदाता 2,907 उम्मीदवार के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं। भाजपा-कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के अलावा 1102 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

ELECTION LIVE UPDATES
- मध्य प्रदेश में 11.30 बजे 21 फीसदी मतदान
- बग्घी में सवार होकर मतदान केन्द्र पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार सहित किया मतदान
- भिंड के बूथ नंबर 122 पर फायरिंग, पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार
- सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 14.42 फीसदी मतदान
- सुबह 11 बजे तक खरगोन में सबसे ज्यादा 40 फीसदी मतदान
- सुबह 11 बजे तक बालाघाट में 18,उमरिया में 20, नरसिंहपुर में 16.17,धार में 13.93, छिंदवाड़ा में 16 फीसदी, दमोह 10 मतदान।
- उज्जैन में शंकरपुर मतदान केन्द्र पर बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ें
- मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी सरकार: सिंधिया
- कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदान
- सुबह 10 बजे तक नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा 16 फीसदी मतदान
- 70 EVM मशीनों में खराबी की शिकायतें मिली- मुख्य चुनाव अधिकारी
- मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 6.23 फीसदी मतदान
- मुंगावली के मकतन खेड़ी गांव में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
- भोपाल में EVM की खराबी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- गुना में मतदान के दौरान तैनात पुलिसकर्मी की मौत
- गुना में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी सोहनलाला बाथम की हार्ट अटैक से मौत
- इंदौर में दो पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत
- टिमरनी से कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला किया। हमले में अभिजीत शाह घायल हुए, अज्ञात लोगों के खिलाफ सिराली थाने में मामला दर्ज
- बड़वानी जिले के सेंधवा विधानसभा सीट के झापड़ी पाडला गांव में चुनावी रंजिश के चलते हवाई फायरिंग, दो पहिया वाहन भी जलाए, भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- लहार विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गोविन्द सिंह, भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह, बसपा प्रत्याशी अमरीश शर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद।
- आगर मालवा विधानसभा सीट पर 101 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट।
- उज्जैन में 105 साल की महिला बानो बी ने किया मतदान।
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने डाला वोट।
- सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह, बेटे कुणाल और कार्तिकेय ने भी डाला वोट।
- आज की स्थिति में कांग्रेस को 126-132 सीटें मिलनी चाहिए: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी के जैत गांव में डाला वोट।
- मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मतदान से पहले की पूजा-अर्चना।
- मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो चुका है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में कुलदेवी के दर्शन करने के बाद जैत गांव में मां नर्मदा की पूजा अर्चना की।
यहां हुई EVM मशीन खराब
- परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पिपरटोला बूथ में मशीन खराब होने की वजह से मतदान नहीं हुआ।
- भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट में EVM खराब होने की वजह से मतदान शुरू नहीं हो सका।
- अलीराजपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 86 पर EVM खराब होने से मतदाता हुए परेशान।
- राजगढ़ जिले की खिलचीपुर विधानसभा पोलिंग क्रमांक 237 की EVM में आई खराबी।
- चौरई निर्वाचन क्रमांक 124 और31 में EVM खराब।
- उज्जैन दक्षिण के मतदान केन्द्र 86 में EVM खराब।
- ग्वालियर संभाग के खेडापति बूथ क्रमांक 170 पर EVM खराब।
- नंदानगर के मतदान केन्द्र 344 में EVM मशीन खराब।
- बिजलपुर के मतदान केन्द्र 119 पर EVM मशीन खराब।
- सुल्तानगंज के बूथ क्रमांक 129,130 में EVM मशीन खराब होने से मतदाताओं को आई परेशानी।
- खरगोन विधानसभा सीट के बूथ क्रमांक 234, 157 और 158 पर EVM मशीन खराब।
- जबलपुर में बूथ क्रमांक 81, 5 पर EVM मशीन खराब।
- बैरसिया जिले के इस्लाम नगर पोलिंग क्रमांक 149, 257 EVM मशीन खराब।
- राघौगढ़ में 11, ग्वालियर में 4, नरेला और हुजूर विधानसभा में ईवीएम मशीनें बदली गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधनी के जैत गांव में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता से मतदान करने की अपील की।
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे शुरू
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील
मतदान से पहले कमलनाथ ने भगवान की पूजा-अर्चना
सीएम शिवराज सिंह, पत्नी साधना सिंह, बेटे कुणाल और कार्तिकेय ने किया मतदान

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने डाला वोट
अटेर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को सर्किट हाउस मे
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया मतदानचुनावी तैयारियां पूरी
विधानसभा चुनाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 45,000 महिला कर्मचारियों की सेवायें ली जाएगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगेंगे। इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। CEO ने बताया कि इसके साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएंगे। इनमें केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 160 मतदान केन्द्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे। ये बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही संचालित करेंगे। इसके अलावा 3046 मतदान केन्द्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किये जाएंगे। शेष मतदान केन्द्रों पर पुरुषों की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं। यहां केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
भाजपा-कांग्रेस के बीच बड़ी जंग
इस बार के चुनाव के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। वहीं कांग्रेस ने 229 प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उसने जतारा विधानसभा सीट लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दी।

इन पार्टियों ने भी मैदान में उतारे अपने प्रत्याशी
- आम आदमी पार्टी ने 208
- बुहजन समाज पार्टी 227
- जनाधिकार पार्टी ने 32
- बहुजन मुक्ति पार्टी ने 34
- समाजवादी पार्टी ने 52
- सपाक्स ने 110
- शिवसेना ने 81
- निर्दलीय उम्मीदवार 1102
शिवराज के खिलाफ अरुण यादव
बीजेपी ने सबसे ज्यादा 230 प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस 229 और बीएसपी 227 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप 208, सपाक्स 109, गोंगपा 73 और समाजवादी पार्टी 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जहां तक बड़े प्रत्यशियों का सवाल है कांग्रेस के प्रमुख नेता चुनावी लड़ाई में नही उतरे हैं। कांग्रेस की ओर से सुरेश पचौरी, अरुण यादव और अजय सिंह मैदान में उतरे हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ लड़ रहे हैं। शिवराज के अलावा सांसद अनूप मिश्रा, वित्त मंत्री जयंत मलैया, विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा और उमाशंकर गुप्ता जैसे प्रमुख नेता मैदान में हैं। दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह और भाई लक्ष्मण सिंह भी चुनावी समर में हैं।
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: