इटली से लौटे दीपिका-रणवीर, मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस से की मुलाकात

इटली में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह मुंबई लौट आए हैं। न्यूली मैरिड कपल ने मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस से मुलाकात की। मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद उनके फैन्स ने इस कपल के साथ फोटो भी क्लिक करवाई है। रणवीर-दीपिका ने एक-दूसरे से मैच करते हुए कपड़े पहन रखे हैं। वहीं रणवीर के घर पहंची जोड़ी ने मीडिया का अभिवादन किया। इस खुशी के अवसर पर रणवीर सिंह के वेलकम के लिए उनके बंगले को लाइटों से सजाया गया है।
इटली में अपनी शादी के रश्में को पूरा करने के बाद दोनों जोड़े की एक फोटो सामने आई। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दोनों कपल की एक फोटो भी सामने आई थी जिसमें वो इटली के मिलान एयरपोर्ट पर चेकिंग कराते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो में दोनों कपल बहुत ही सिम्पल नजर आ रहे हैं।
इटली में अपनी शादी के रश्में को पूरा करने के बाद दोनों जोड़े की एक फोटो सामने आई। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दोनों कपल की एक फोटो भी सामने आई थी जिसमें वो इटली के मिलान एयरपोर्ट पर चेकिंग कराते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो में दोनों कपल बहुत ही सिम्पल नजर आ रहे हैं।
दो रिवाजों से हुई शादी
14-15 नवंबर को रणवीर-दीपिका की शादी कोंकणी और सिंधी रिवाज में हुई। इस मौके पर इटली में दोनों कपल की शादी का आयोजन किया था। इस दौरान उनकी शादी की फोटो पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और सभी की जुबान पर सिर्फ दीपिका-रणवीर की शादी के चर्चे रहे। दोनों कपल के रिसेप्शन की तैयारी भी जोरों से चली रही है। 21 नवंबर को दोनों कपल का पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में होगा इसके बाद दो दिन का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
रणवीर-दीपिका की शादी के बाद उनके फैन्स उनका इटली से आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे रहे थे। दोनों कपल की शादी के बाद सोशल मीडिया पर भी इनकी खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। दीपिका-पादुकोण ने अपने शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण अपने पिछले बायफ्रेंड रणबीर कपूर को भी भेजा था। दीपवीर की शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई और इस वेडिंग सेरिमनी में इन दोनों के परिवार वालों के अलावा कुछ बेहद करीबी लोगों को इनवाइट किया गया था। शादी की पहली तस्वीरों को जब इन दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया तो देखते ही देखते बधाई संदेशो का तांता लग गया। डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन बेहद खूसूरत लग रहे थे।
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: