Breaking

Australia vs India 2nd T20: सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगा भारत, हो सकते हैं टीम में बदलाव

Australia vs India 2nd T20: सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगा भारत, हो सकते हैं टीम में बदलाव

NEWS HIGHLIGHTS

  •  भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा
  •  विराट कोहली की कप्तानी में अभी तक भारतीय टीम ने लगातार सात द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती हैं
  •  भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्‍ट्रेलिया से 0-1 से पिछे

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज (शुक्रवार) को मेलबर्न में खेला जाएगा। पहला मैच हार जाने के बाद भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। भारत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्‍ट्रेलिया से 0-1 से पिछड़ गया है। अगर भारत को इस सीरीज में बने रहना है तो दूसरा मैच किसी भी हाल में जीतना होगा।ऑस्ट्रेलिया यदि इस मैच में भी भारत को हरा देता है तो वह टी-20 फॉर्मेट में 10 साल बाद टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीतने में सफल हो जाएगा। मैच दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर शुरु होगा।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार सात द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत चुकी है और वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। इसके लिए भारतीय टीम दूसरे टी-20 मैच के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी संयोजन दोनों में बदलाव कर सकती है। लोकेश राहुल की खराब फॉर्म को देखते हुए भारतीय बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन किया जा सकता है। 
ऑस्‍ट्रेलिया दौरे से पहले राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पहले टी-20 में नाबाद 101 रन बनाए थे। इसके बाद वे अगले छह मैच में 30 रन के पार भी नहीं जा सके हैं। इसके बाद भी टीम प्रबंधन ने उन्हें तीसरे नंबर पर बरकरार रखा है। जबकि कोहली खुद चौथे नंबर पर उतर रहे हैं। राहुल को लय हासिल करने की जरूरत है क्योंकि वह टेस्ट सीरीज में भी भारत के टॉप ऑर्डर का हिस्सा होंगे। 
टीम प्रबंधन गेंदबाजी आक्रमण में भी बदलाव कर कर सकता है। हरी भरी पिच पर क्रुणाल पंडया ने चार ओवरों में 55 रन दे डाले और उन पर छह छक्के पड़े थे। मेलबर्न की पिच भी ऐसी ही रहती है, तो हो सकता है कोहली लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल कर सकते हैं। जिनका टी-20 क्रिकेट में उम्दा रेकॉर्ड है। इतनी करीबी हार के बाद यह देखना होगा कि प्रबंधन भारतीय टीम में क्या बदलाव करता है। पहले मैच से पूर्व कोहली ने कहा था कि गलतियों पर अंकुश लगाकर निर्णायक क्षणों में दबाव बनाए रखना जरूरी है। 
भारतीय टीम:
विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर
ऑस्ट्रेलिया टीम :
एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), डी आर्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडरमॉट, एंड्रयू टाई, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेनडोर्फ,बिली स्टेनलेक, एश्टन अगर, नाथन कॉल्टर-नाइल


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.