Breaking

MP Election: मध्य प्रदेश के चुनावी रण में आज उतरेंगे पीएम मोदी, शहडोल में करेंगे पहली रैली

MP Election: मध्य प्रदेश के चुनावी रण में आज उतरेंगे पीएम मोदी, शहडोल में करेंगे पहली रैली

NEWS HIGHLIGHTS

  •  मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी
  •  शहडोल, ग्वालियर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, खुजराहो समेत कई जगहों पर करेंगे रैली
  •  पीएम मोदी की छवि का फायदा उठाकर बीजेपी चौथी बार प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है।
  •  मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय चुनावी दौरे पर पीएम मोदी
  •  शहडोल, ग्वालियर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, खुजराहो समेत कई जगहों पर करेंगे रैली
  •  पीएम मोदी की छवि का फायदा उठाकर बीजेपी चौथी बार प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से अपने चुनावी दौरे की शुरूआत करने जा रहे है। पीएम मोदी दोपहर 2 बजे शहडोल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे ग्वालियर में चुनावी जनसभा करने जाएंगे। पीएम मोदी मध्य प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। 
बता दें कि पीएम मोदी की छवि का फायदा उठाकर बीजेपी चौथी बार प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। प्रदेश के दोनों मुख्य दलों बीजेपी और कांग्रेस की नजरें मोदी के चुनावी दौरों पर हैं। चुनावों को लेकर पीएम मोदी के अलावा अमित शाह भी आज खुजराहो पहुंचेंगे और टीकमगढ़, सागर और दमोह में जनसभा करेंगे।
पीएम मोदी की जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे शहडोल एवं शाम 5 बजे ग्वालियर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 18 नवंबर को छिंदवाड़ा और इंदौर में, 20 नवंबर को झाबुआ और रीवा में, 24 नवंबर को मंदसौर और छतरपुर में तथा 25 नवंबर को विदिशा और जबलपुर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की जनसभाएं
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 
16 नवंबर को वह खुजराहो पहुंचेंगे और टीकमगढ़, सागर और दमोह में जनसभा करेंगे। इसके बाद 18 नवंबर को सिंगरोली, उमरिया, चुरहट और देवतालाब में भी अमित शाह लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं 19 नवंबर को वह मैहर, नरसिंहपुर, बैतूल, खातेगांव, भोपाल उत्तर और नरेला में जनसभाएं और रोड-शो करेंगे। 23 नवंबर को लखनादौन, बालाघाट और सीहोरा में जनसभाएं लेंगे। 24 नवंबर को अशोक नगर में उनका रोड शो होगा। 26 नवंबर को नीमच कुक्षी और सांवेर में जनसभा होगी। उनके चुनाव प्रचार का ये आखिरी दिन होगा क्योंकि 26 नवंबर के बाद से मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.