Breaking

4 साल बाद फिर धमाका करने को तैयार हनी सिंह,शेयर किया सिंगल म्यूजिक वीडियो का लुक




पूरे 4 साल बाद एक बार फिर से म्यूजिक वर्ल्ड में रैपर यो यो हनी सिंह की वापसी होने जा रही है। 2017 में यो यो का कमबैक हो चुका है, मगर फाइनली हनी सिंह का सिंगल म्यूजिक वीडियो आ रहा है, यानी की 4 साल बाद हनी सिंह सिंगल म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। उनके सिंगल म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

सिंगल म्यूजिक वीडियो के फर्स्ट लुक में यो यो हनी सिंह का देसी रॉकस्टार स्वैग देखने को मिलता है। रेड आउटफिट, लंबे बाल और गले में सोने की चेन पहने हनी सिंह का लुक उनकी पुराने सॉन्ग्स की यादों को फैंस के जहन में फिर ताजा कर रहा है। हनी सिंह ने खुद ये लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है - '4 साल के लंबे गैप के बाद ये मेरा कमबैक सिंगल है। पहला लुक देखिए, और भारत के सबसे बड़े म्यूजिक वीडियो को देखने के लिए तैयार हो जाइए।'
पिछले कुछ वर्षों में हनी ने चार बोटल बोडका, धीरे-धीरे, ब्राउन रंग ने, अंग्रेजी बीट ते, ब्लू आईज, लव डोज जैसे सुपरहिट गानों के साथ दर्शको का खूब मनोरंजन किया है जिनके बिना आज भी हर पार्टी अधूरी होती है। , मगर जिस समय वो अपने करियर की बुलंदियों पर थे, उस समय हनी सिंह म्यूजिक वर्ल्ड से एक दम गायब हो गए। साल 2017 में हनी सिंह ने म्यूजिक वर्ल्ड में वापसी की और बताया कि वो बायपोलर डिसऑर्डर और शराब की लत से संघर्ष कर रहे थे। ऐसी भी खबरें थीं कि वो ड्रग रिहैब सेंटर में भर्ती थे।
हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के दो गानों से वापसी की, फिल्म के 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' दो चार्टबस्टर गानों के साथ हनी सिंह ने खूब धूम मचाई।उनका एल्बम 'उर्वशी' भी चार्ट बस्टर में टॉप पर रहा, इस गाने को 24 घंटों के भीतर दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सॉन्ग का खिताब मिला । कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'मित्रों' से 'दिस पार्टी इज ओवर नाउ' और 'लवयात्री' से 'रंगतारी' जैसे दो नए गानों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'लवयात्री' का सॉन्ग 'रंगतारी' को यो यो के फैंस ने बेहद पसंद किया और यूट्यूब पर सबसे अधिक देखे जाने वाले सॉन्ग का खिताब दिलवाया ।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.