पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बने

NEWS HIGHLIGHTS
- डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने पृथ्वी शॉ
- शॉ ने 99 गेंदो में 100 रन बनाकर बनाया रिकॉर्ड
- विजय मेहरा के बाद दूसरी सबसे कम उम्र के ओपनर बल्लेबाज बने शॉ
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जा रहे है। खास बात यह है कि 18 साल के पृथ्वी पंकज शॉ इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए भारत की ओर से नया कीर्तिमान बनाया है। शॉ ने 99 गेंदो में 100 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। अब वे डेब्यू टेस्ट मैच में ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

भारतीय टीम को जिताया अंडर 19 विश्वकप
2016 में श्रीलंका में भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप जीता था। पृथ्वी शॉ इस टीम का हिस्सा थे। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सेमी फाइनल मैच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। इस मैच में भी उन्होंने शतक जड़ा था।

हजारे से लेकर आईपीएल तक ऐसा रहा सफर
2016 में 17 साल की उम्र में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेला। दिलीप ट्रॉफी डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।

इंग्लैंड में दो टेस्ट मैचों के दौरान इन्हें ले जाया गया था लेकिन मैदान में उतरने का मौका नहीं मिल पाया। आज राजकोट में हो रहे वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में वह डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर टेस्ट डेब्यू किया। शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293 वें खिलाड़ी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: