कॉफी विद करण में पहले ही कर चुकी थीं दीपिका पादुकोण शादी का ऐलान
बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल राम-लीला फाइनली एक होने जा रहे है, दोनों ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर कर बता दिया है कि ये दोनों स्टार्स 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। दीपवीर ने भले ही शादी का खुलासा 21 अक्टूबर को किया हो, लेकिन दीपिका शादी का खुलासा तो करीब 10 दिन पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में करण और आलिया के सामने कर चुकी थीं। शो में जिस समय दीपिका अपनी शादी के बारे में बता रही थी, वो प्रोमो चैनल ने 12 अक्टूबर को ही रिलीज कर दिया था।
करण के शो में दीपिका का खुलासा
दरअसल, करण जौहर के कॉफी विद करण के सीजन 6 की शुरुआत में पहले गेस्ट थे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण। पहले एपिसोड के कई प्रोमो करण ने शेयर किए, मगर 12 अक्टूबर को रिलीज प्रोमो में करण, आलिया और दीपिका से एक सवाल करते हैं कि तुम दोनों में पहले शादी कौन करेगा। इस सवाल को सुनते ही आलिया और दीपिका एक-दूसरे की तरफ इशारा करती हैं, लेकिन तभी आलिया और करण दोनों ही दीपिका को देखकर कहते हैं, ये झूठ बोल रही हैं। इस प्रोमो के रिलीज होने के 10 दिन बाद 21 अक्टूबर को दीपिका और रणवीर ने यह खुलासा कर दिया है कि वो शादी करने जा रहे हैं।
15-16 नवंबर को 'दीपवीर' की शादी
आपको बता दें, 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद मोस्ट रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लगातार चल रही शादी की खबरों पर विराम लगाया, और खुद अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर करते हुए किया। दोनों स्टार्स ने ये खास कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शादी की खुशखबरी सुनाई है। ये कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दीपिका-रणवीर ने यह कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया है। हालांकि दोनों ने शादी के डेस्टिनेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार आ रही शादी की खबरों में इटली का नाम दोनों की शादी के लिए चर्चाओं में रहा है।
क्यों चुनी दीपिका-रणवीर ने 15 नवंबर शादी की तारीफ?
बता दें कि रणवीर और दीपिका की नजदीकियों का सिलसिला साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के सेट से शुरू हुआ था। इसके बाद अवॉर्ड फंक्शन से लेकर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर कई बार दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हुए नजर आए। दीपिका और रणवीर की साथ में पहली फिल्म 'राम-लीला' 15 नवंबर 2013 को ही रिलीज हुई थी। ऐसे में 15 नवंबर का दिन इन दोनों सितारों के लिए ही बेहद खास हो जाता है। अब अपनी पहली फिल्म के पांच साल पूरे होने पर दोनों एक दूसरे से शादी कर रहे हैं।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: