Breaking

86वां वायुसेना दिवस: वायुसेना का दमखम देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

86वां वायुसेना दिवस: वायुसेना का दमखम देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

NEWS HIGHLIGHTS

  •  गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हो रही है परेड
  •  भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान पराक्रम का करेंगे प्रदर्शन
  •  एयरचीफ मार्शल हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं

भारतीय वायुसेना की स्थानपना को आज (सोमवार) 86 साल पूरे हो गए हैं। वायुसेना दिवस (एयरफोर्स डे) पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर परेड हो रही है। कुछ देर बाद इसमें भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान दुनिया के सामने अपने पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ सहित वायुसेना के कई बड़े अधिकारी हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं। हिंडन एयरबेस पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे हैं। बता दें कि एयरफोर्स की तरफ से सचिन को ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी गई है।

डकोटा मालवाहक विमान हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर उड़ान भरेगा। कई देशों से आने वाले राजनयिक समारोह में भारतीय वायुसेना की ताकत को देखेंगे। महिला फ्लाइंग लेफ्टिनेंट पी. राव निशान टोली की कमान संभालती नजर आएंगी। अतिथि व लोगों को 8000 फीट की ऊंचाई से आकाशगंगा की टीम कार्यक्रम में सलामी देते हुए करतब दिखाएगी। टीम सारंग के साथ एयर वॉरियर की टीम, विंटेज विमान टाइगर मौथ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। वायुसेना के सबसे आधुनिक कमांडो गरुड़ की टीम भी शौर्य का प्रदर्शन करेगी।



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.