दलिया कई तरह से है फायदेमंद, जानिए इसके खास गुण

अगर कामकाज के चलते आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं और आपका वजन बढ़ता जा रहा है तो चिंता मत कीजिए, हम आपको एक ऐसा सरल उपाय बताने जा रहे है, जिससे आपका वजन चंद महीनों में ही कम हो जाएगा। हम आपको दलिया खाने की सलाह दे रहे है, जिसे अंग्रेजी में ब्रोकन वीट भी कहा जाता है। ये गेंहू को दरदरा पीस कर बनाया जाता है। दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी पाया जाता है, जो आपके फैट को कम करता है। रोज सुबह नाश्ते में दलिया खाने से आपके शरीर को दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहती है।

1/7खासियत
- दलिये में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है. यह धीरे-धीरे पचता है और धीमी गति से ग्लूकोज बढ़ाता है।
- यह डायबिटीज रोगियों के लिए, वजन कम करने वाले के लिए और कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई को कम करने में सहायक होता है।
- इसमें भरपूर फाइबर होता है, जिस वजह से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
- शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करता है।
- लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है।
- हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है।
- ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।
- वजन घटाने में सहायक।
- एनर्जी से भरपूर।
वजन घटाए
वजन घटाने में एक कटोरी दलिया खाने से वजन घटाने में मदद मिलता है। दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जिसे खाने से पेट अच्छी तरह भर जाता है जिसके कारण हम अधिक भोजन करने से बच जाते हैं।सुबह नाश्ते में एक कटोरी दलिया खाने से शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।
कब्ज में दे राहत
कब्ज दूर करने में यदि आप कब्ज की समस्या से जूझ रहें हैं तो इस समस्या से निजात पाने के लिए दलिया खाना सर्वोत्तम उपाय है। दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को ठीक रखने में मदद करता है और कब्ज से बचाता है। नियमित दलिया खाने से पेट में कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद डायबिटीज के मरीजों के लिए एक कटोरी दलिया का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड में ग्लूकोज को कम मात्रा में स्रावित करता है और ब्लड शुगर को बेहतर बनाए रखता है।
दिल का रखे ख्याल
हृदय को स्वस्थ रखने में प्रतिदिन दलिया का सेवन करने से कॉर्डियोवैस्कुलर बीमारियों से निजात मिलता है।इसके अलवा दलिया उच्च कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को 21 प्रतिशत तक कम करता है। दलिया धमनियों को ब्लॉक होने से बचाता है और रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है। कोलेस्ट्रॉल घटाने में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने एवं इसके स्तर को घटाने के लिए दलिया का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर एवं कम कैलोरी पायी जाती है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करती है।
ऊर्जा बढ़ाए
ऊर्जा का बढ़िया स्रोत दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है और आसानी से पच भी जाता है। एक कटोरी दलिया प्रतिदिन सुबह खाने से पेट भर जाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। दलिया शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है।
ब्रेस्ट कैंसर से बचाए
ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में बहुत महत्वपूर्ण होता है। मेनोपॉज से पहले महिलाओं को दलिया का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे ब्रेस्ट कैंसर से छुटकारा मिलता है।
कोई टिप्पणी नहीं: