Breaking

साईं के दर पर मोदी: शिर्डी पहुंचे प्रधानमंत्री ने जारी किया चांदी का सिक्का

साईं के दर पर मोदी: शिर्डी पहुंचे प्रधानमंत्री ने जारी किया चांदी का सिक्का

NEWS HIGHLIGHTS

  •  प्रधानमंत्री ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्जना की
  •  विशेष विमान से शिर्डी पहुंचे पीएम मोदी
  •  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी कार्यक्रम की शुरुआत

साईंबाबा के देहावसान की शताब्दी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिर्डी पहुंचे हैं। शिर्डी मंदिर में पीएम मोदी ने विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी ने चांदी का सिक्का भी जारी किया। पीएम ने यहां एक विशेष ध्वज भी फहराया। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह करीब 10.45 बजे विशेष विमान से शिर्डी के हवाई अड्डे  पर पहुंचे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से साईंबाबा संस्थान न्यास (एसएसएसटी) ले जाया गया। बता दें कि साईंबाबा का देहावसान 1918 में अहमदनगर जिले के शिर्डी गांव में हुआ था। उनकी समाधि की शताब्दी होने पर 2018 में पूरे सालभर से मंदिर कमेटी उत्सव मना रही है, जिसका समापन आज पीएम मोदी करेंगे।

बता दें कि शताब्दी कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल अक्टूबर में किया था। पीएम मोदी यहां नए भवन, 159 करोड़ रुपए की लागत से विशाल शैक्षणिक भवन, साईं उद्यान, वैक्स म्यूजियम, प्लेनेटोरियम और थीम पार्क समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। साईंबाबा समाधि शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के लिए साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट ने कोई कमी नहीं रखी है। राज्य सरकार की अनुमति के बाद साईंबाबा की तस्वीर वाले सोने-चांदी के सिक्के निकाले जा रहे हैं। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार के विधि व न्याय विभाग ने एक शासनादेश भी जारी किया है।
शिर्डी से pm मोदी लाइव



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.