Breaking

Asian Games 2018: भारतीय महिलाओं और पुरुषों की हॉकी टीम का हुआ भव्य स्वागत


NEWS HIGHLIGHTS

  •  रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
  •  एथलीटों का शनिवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर स्वागत किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में 18 वें एशियाई खेलों का समापन 2 सितंबर शनिवार को हुआ। उसके बाद से भारतीय खिलाड़ीयों का स्वदेश वापसी का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एथलीटों का स्वागत किया गया। इसके बाद रजत और कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिलाओं और पुरुषों की हॉकी टीम का भी रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
इससे पहले शनिवार सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एथलीटों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। इस तरह वेलकम मिलने पर खिलाड़ियों अरपिंदर सिंह, जिनसन जॉनसन, मोहम्मद अनास, सुधा सिंह और पिंकी बलहर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जीतने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। अब इन एथलीटों का लक्ष्य एशियाई चैंपियनशिप और ओलंपिक में मेडल जीतना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.