न्यूयॉर्क में इलाज करा रही अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया मोटिवेशनल मैसेज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनाली बेंद्रे, जो फिलहाल में कैंसर के इलाज के दौर से गुजर रही हैं। सोनाली बेंद्रे समय-समय पर अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस को देती रहती हैं। बुधवार को भी सोनाली ने एक बेहद ही मोटिवेशनल मैसेज शेयर किया है। दरअसल बाल्ड होने के बाद कई बार सोनाली को टोपी और स्कार्फ में देखा गया और अब उन्होंने अपना नया लुक शेयर किया हैं। मेटास्टैटिक कैंसर पेशेंट सोनाली बेंद्रे ने अपने लिए एक विग बनवाया है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक वीडियो साझा कर एक मैसेज शेयर किया है, सोनाली बेंद्रे ने कैंसर मरीजों के लिए एक प्रेरक पोस्ट में उनसे आग्रह किया है कि बीमारी की वजह से वे अपनी खुशियों से दूर न रहें।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया मोटिवेशनल मैसेज
इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में सोनाली अलग-अलग तरह की हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं। सोनाली बेंद्रे लिखती है 'यह जरूरी है कि आप वही काम करें जिसको करने से आपको खुशी मिले। भले ही यह एक विग, ब्राइट रेड लिपस्टिक और हाई हील जितनी साधारण सी बात क्यों न हो... किसी के कितना भी शोर मचाने से कोई फर्क नहीं पड़ता । कोई आपको नहीं कहेगा कि आपके लिए क्या गलत है या क्या सही। जब मैं विग देख रही थी तो मुझे खुद पर संदेह था कि क्या मैं वाकई अच्छा दिखने के लिए ये सब कर रही हूं? एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते आपसे यह हमेशा उम्मीद की जाती है कि आप अच्छे दिखें...हो सकता है कि यही मुझमें भी समाया हो? लेकिन जब मैंने ये सोचना छोड़ दिया तो महसूस किया को मुझे खुद के लिए अच्छा दिखना अच्छा लगता है।
सोनोली ने प्रियंका का कहा थैंक्स
इस पोस्ट में सोनोली ने प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए @bokheehair के जरिए उनसे कनेक्ट रहने के लिए शुक्रिया भी कहा है, जिसने उनके लिए नया लुक तैयार किया है। दरअसल सोनाली अपने लिए एक विग चाहती थीं,तब प्रियंका चोपड़ा ने उनकी मदद की। अब सोनाली बेंद्रे विग में नजर आ रही हैं ।
कोई टिप्पणी नहीं: