भारत में iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री आज से

अमेरिकी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने इस माह अपने तीन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone Xr लॉन्च किए हैं। इनमें से iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री भारतीय बाजार में आज से शुरु हो जाएगी। बता दें कि इनकी लॉन्चिंग के समय कंपनी ने घोषणा की थी कि दोनों डिवाइसेज 28 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं iPhone Xr अगले महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। iPhone XS और iPhone XS Max की बिक्री आज शाम 6 बजे से स्टोर्स पर शुरु हो जाएगी। इससे पहले दोनों फोन की प्री-बुकिंग Flipkart, Paytm Mall, Airtel, Reliance Jio सहित अन्य स्थानों पर पिछले हफ्ते ही शुरु हो गई थी।
कीमत
कीमत
भारत में iPhone XS- 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपए, 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,14,900 रुपए और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,34,900 रुपए रखी गई है। वहीं iPhone XS Max- 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,09,900 रुपए, 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,24,900 रुपए और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,44,900 रुपए है।
EMI आॅफर
iPhone XS और iPhone XS Max को स्टोर से 4,499 रुपए की मासिक किस्त पर भी खारीदा जा सकता है।इसके लिए रिटेलर्स आॅफर दे रहे हैं। यदि आप इसे Citibank और Axis Bank बैंक Credit Card से खरीदते हैं तो EMI पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं दोनों बैंक के Credit Card से बिना EMI के ट्रांजेक्शन पर आपको 5एक्स रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।

एक्सचेंज आॅफर
Paytm Mall से दोनों स्मार्टफोन iPhone XS और iPhone XS Max की खरीदी पर एक्सचेंज आॅफर दिया जा रहा है। यहां पुराने फोन्स से एक्सचेंज पर 7,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक Flipkart पर भी एक्सचेंज आॅफर दिया गया, लेकिन हाल ही में ई कॉमर्स Flipkart ने प्री बुकिंग लेना बंंद कर दिया है।

iPhone XS और iPhone XS Max
iPhone XS में 5.8 इंच सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी स्क्रीन की डेनसिटी 458 PPI है। नया iPhone 60 प्रतिशत ज्यादा डायनामिक रेंज के साथ आता है। इस iPhone में अभी तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं iPhone XS Max में 6.5 इंच सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 458 PPI है। इसमें 3D टच, टैप टू अवेक जैसे फीचर्स हैं।
स्मार्ट HDR कैमरा
iPhone XS और iPhone XS Max में A12 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 6 कोर प्रोसेसर जीपीयू और सीपीयू के साथ लॉन्च हुआ, जिसका कैमरा स्मार्ट HDR है। iPhone XS और iPhone XS Max में डुअल कैमरा का दिया गया है। यह फोन 12 MP वाइड एंगल सेंसर और 12 MP के टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। फोन का फ्रंट कैमरा 7 MP है और इसमें फ्लैश भी दिया गया है। iPhone XS और iPhone XS Max में 512 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। iPhone में पहली बार डुअल सिम की सुविधा भी दी गई है।
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: