Ind vs Eng 5th test: साख बचाने उतरेगी भारतीय टीम, विराट के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
NEWS HIGHLIGHTS
- भारत ने ओवल में 1971 में जीता था टेस्ट।
- एलिस्टर कुक का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच।
- पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
लंदन। भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच आज से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में भारत 3-1 से पिछड़ चुका है। भारत चौथा टेस्ट हारने के बाद सीरीज तो हार ही गया है, लेकिन अब उसके पास साख बचाने का यह आखिरी मौका है। ओवल में दोनों टीमों ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें इंग्लैंड चार और भारत एक टेस्ट ही जीता है। भारत ने यह टेस्ट 1971 में चार विकेट से जीता था, वहीं बाकी 7 टेस्ट ड्रॉ रहे।
सीरीज के इस आखिरी टेस्ट में 19 साल के ओपनर पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। पृथ्वी को खराब फॉर्म से गुजर रहे शिखर धवन या लोकेश राहुल से रिप्लेस किया जा सकता है। वहीं हार्दिक पंड्या और रविचंद्रन अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी को मौका मिल सकता है। हनुमा ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
सीरीज के इस आखिरी टेस्ट में 19 साल के ओपनर पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। पृथ्वी को खराब फॉर्म से गुजर रहे शिखर धवन या लोकेश राहुल से रिप्लेस किया जा सकता है। वहीं हार्दिक पंड्या और रविचंद्रन अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी को मौका मिल सकता है। हनुमा ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
विराट के पास दो रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
विराट के पास इस टेस्ट में दो रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अगर विराट ओवल टेस्ट में एक और सेंचुरी बनाते हैं तो वह सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स, पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल की बराबरी कर लेंगे। विराट के नाम 70 टेस्ट मैचों में अब तक 23 सेंचुरी दर्ज हैं। इसके अलावा विराट ने 19 फिफ्टी की मदद से 6098 रन बनाए हैं। महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स की बात करें तो, रिचर्ड्स के नाम 121 टेस्ट में 24 सेंचुरी दर्ज हैं। इसी के साथ 45 फिफ्टी की मदद से रिचर्ड्स ने 8540 रन बनाए हैं। वहीं इस मुकाबले में 58 रन बनाते ही विराट इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन जाएंगे। कोहली अब तक तीन टेस्ट में 544 रन बना चुके हैं। जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम है। उन्होंने 2002 के इंग्लैंड दौरे में चार टेस्ट मैच में तीन शतक की मदद से 602 रन बनाए थे। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने वेस्टइंडीज में 2006 और इंग्लैंड में 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी।
कुक का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
एलिस्टर कुक का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। उन्होंने 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में अपना डेब्यू टेस्ट खेला था। अब भारत के खिलाफ ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। हालांकि वह एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलते रहेंगे।
5वें टेस्ट के लिए टीमें
भारत (संभावित): विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, दिनेश कार्तिक, हनुमा विहारी, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, शार्दुल ठाकुर।
इंग्लैंड(संभावित): एलिस्टर कुक, किटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, सैम करन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, ओली पोप, क्रिस वोक्स।
Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/india-vs-england-5th-test-live-updates-live-scorecard-live-score-oval-ind-vs-eng-virat-kohli-47579
कोई टिप्पणी नहीं: