बॉलीवुड के इन गीतों के बिना अधूरा है गणेश उत्सव, ये गीत आप भी करें अपनी लिस्ट में शामिल
देशभर में गणेशोत्सव को पूरे उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी के दिन यानी 13 सितंबर से शुरू होगा। पूरे 11 दिन यानी अनंत चतुदर्शी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ इस उत्सव का समापन होगा। गणपति बप्पा के लिए स्नेह की बात आती है तो बॉलीवुड कैसे पीछे रहा सकता है। बप्पा सितारों के पसंदीदा भगवान हैं। इस उत्सव को बॉलीवुड ने भी फिल्मों में बखूबी दिखाया है। बप्पा की स्थापना और विसर्जन को कई फिल्मों में दर्शाया गया है। कई सेलेब्स गणपति बाप्पा की फिल्मों का हिस्सा बन हैं। इतना ही नहीं कई फिल्मों में तो गणेश जी के गानों के साथ ही हीरो की एंट्री भी होती है। अगर आप भी गणपति बप्पा को घर लाने की सोच रहे हैं, तो इन बॉलीवुड के इन गानों को अपनी लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल न भूलें।
फिल्म- हम से बढ़कर कौन (1981)
'देवा हो देवा गणपति देवा' ये गाना 1981 में रिलीज हुआ था। फिल्म हमसे बढ़कर कौन में इस गाने में दिखाया गया है। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म हम से बढ़कर कौन का गाना देवा ओ देवा सबसे मशहूर गणेश गीत माना जाता है। गाने में अमजद खान, मिथुन चक्रवर्ती, रंजीता कौर, रंजीत और कल्पना अय्यर ने अपने अभिनय से चार चांद लगा दिए थे।
फिल्म- वास्तव (1999)
अभिनेता संज दत्त की ये फिल्म वास्तव 1999 में आई थी। जिसका गणपति गीत 'जय-देव-जय देव, जय मंगल मूर्ति' आज भी हर लोगों की जुबां पर रहता है। इस गीत में संजय दत्त को फिल्म में परिवार के साथ आरती करते दिखाया गया है।
फिल्म - डॉन (2006)
अगर खानों की बात की जाए तो, शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म में एंट्री गणपति के गाने के साथ होती है। 'डॉन' फिल्म में शाहरुख 'मोरया रे' गाने के साथ एंट्री करते हैं।
वॉन्टेड (2009)
'वॉन्टेड' फिल्म में सलमान खान ने 'मेरा ही जलवा' गाने के साथ जबरदस्त एंट्री की थी।
फिल्म - जुड़वा-2 (2017)
फिल्म जुड़वा 2 में गणपति के गाने के साथ अभिनेता वरुण धवन की एंट्री होती है।
फिल्म- अग्निपथ (1990)
फिल्म अग्निपथ (1990) में गणपति देवा की विदाई दिखाई गई है। महानायक अमिताभ बच्चन के फिल्म की ये गाना बेहद पॉपुलर है।
फिल्म- अग्निपथ (2012)
अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ के दोनों संस्करण में हीरो गणपति विसर्जन करते दिखाए गए। ऋतिक रोशन को आरती उतारते दिखाया गया है।
फिल्म बैंजो (2016)
अभिनेता रितेश देशमुख स्टारर फिल्म बैंजो का गाना बप्पा आपके मुंह पर ऐसा चढ़ेगा कि उतरने का सवाल ही नहीं उठता। गाने के बोल हैं ‘बप्पा’। ये धमाकेदार गाना जितना बेहतरीन सुनने में है, उतना ही बेहतरीन देखने में है। गाने में रितेश देशमुख बेन्जो बजाते हुए नजर आते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: