एक साथ रिलीज हुई पलटन, लैला मजनू, गली गुलियां और हॉलीवुड फिल्म द नन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को फिल्म 'पलटन', 'लैला मजनू', 'गली गुलियां' रिलीज हुई है। बॉलीवुड की इन तीन फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की फिल्म 'द नन' भी आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा अभिनेत्री काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर इला' भी 7 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्देशक प्रदीप सरकार के बीमार होने के कारण अब यह फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ड्रामा, वॉर, हिस्ट्री से भरी है फिल्म 'पलटन'
फिल्म 'पलटन' 12 साल बाद वापसी कर रहे डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म है। फिल्म 'पलटन' एक सत्य घटना पर आधारित है। यह घटना भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल पर स्थित नाथु ला दर्रे की है। इसमें अर्जुन रामपाल, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे, गुरमीत चौधरी, लव सिन्हा और सिद्धांत कपूर अहम रोल प्ले किया है।
फिल्म का नाम - 'पलटन'
निर्देशक - जे.पी. दत्ता
मूवी टाइप- ड्रामा,वॉर,हिस्ट्री
अवधि- 2 घंटा 30 मिनट
निर्देशक - जे.पी. दत्ता
मूवी टाइप- ड्रामा,वॉर,हिस्ट्री
अवधि- 2 घंटा 30 मिनट
नए जमाने के 'लैला मजनू'
फिल्म 'लैला मजनू' इस शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म से 'लैला मजनू' से अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। नए जमाने के ये लैला (तृप्ति डिमरी) और मजनू (अविनाश तिवारी) साल 1976 में आई ऋषि कपूर और रंजीता की 'लैला मजनू' से काफी अलग है। इम्तियाज अली ने नए जमाने की युवा पीढ़ी की लव स्टोरी के जरिए लैला-मजनू की कहानी को बताने की कोशिश की है। 'लैला मजनू' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी दो ऐसे दुश्मन परिवार की कहानी है जिनके बच्चे एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि के दो प्यार करने वालों की कहानी बयां करती है।
फिल्म का नाम - 'लैला मजनू'
डायरेक्टर - साजिद अली
स्टारकास्ट - अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, परमीत सेठी, सुमित कौल
अवधि- 2 घंटा 20 मिनट
डायरेक्टर - साजिद अली
स्टारकास्ट - अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, परमीत सेठी, सुमित कौल
अवधि- 2 घंटा 20 मिनट
'गली गुलियां' एक साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म
मनोज वाजपेयी स्टारर 'गली गुलियां' भी आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को रिलीज से पहले से ही काफी सराहा गया है। फिल्म ‘गली गुलियां’ एक साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा कर एक बार फिर मनोज बाजपेयी छा गए हैं। यह फिल्म 23 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में पहचान बना चुकी है और सफलता भी हासिल कर चुकी है। फिल्म की कहानी आम मुंबइया फिल्मों से बिल्कुल डिफरेंट है। अंत तक दर्शक कुछ न कुछ जानने को बेताब रहते हैं, फिल्म का क्लाइमैक्स गजब का है। अगर आप इन सवालों का जवाब चाहते हैं तो आपको 'गली गुलियां' देखनी चाहिए।
फिल्म का नाम - 'गली गुलियां'
स्टारकास्ट - मनोज बाजपेयी, नीरज काबी, रणवीर शौरी
निर्देशक - दिपेश जैन
मूवी टाइप - ड्रामा,थ्रिलर
अवधि - 1 घंटा 57 मिनट
हॉरर फिल्म 'द नन' भी रिलीज
हॉलीवुड फिल्म 'द नन' रिलीज हुई है। फिल्म द नन में हॉरर फिल्म कॉन्ज्यूरिंग 2 के पहले की कहानी के बारे में बताया गया है। इस डरावनी फिल्म में ऐसे कई दृश्य हैं जो इंडियाना जोन्स जैसा रोमांच महसूस कराते हैं। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने इस फिल्म को इंडिया में रिलीज किया है। फिल्म का निर्देशन कोरिन हार्डी ने किया है और फिल्म का निर्माण जेम्स वान और पीटर सेफ्रन किया हैं। बता दें कि जेम्स कॉन्ज्यूरिंग सीरीज की दो फिल्मों के निर्देशक भी हैं। यूएसए में ये 6 सितंबर 2018 को रिलीज की गई। 7 सितंबर को इंडिया में रिलीज हुई इस फिल्म में आप साहसिक-डरावनी और जबरदस्त एडवेंचर-हॉरर फिल्म का अनुभव कर सकते है।
फिल्म का नाम - 'द नन'
निर्देशक - कोरिन हार्डी
निर्माता - जेम्स वान, पीटर सफ्रान
कहानी- जेम्स वान, गैरी
निर्देशक - कोरिन हार्डी
निर्माता - जेम्स वान, पीटर सफ्रान
कहानी- जेम्स वान, गैरी
कोई टिप्पणी नहीं: