Breaking

कांग्रेस और बीजेपी में ग्राफ वॉर, पेट्रोल-डीजल के दाम पर भाजपा सोशल मीडिया पर ट्रोल


कांग्रेस और बीजेपी में ग्राफ वॉर, पेट्रोल-डीजल के दाम पर भाजपा सोशल मीडिया पर ट्रोल

NEWS HIGHLIGHTS

  •  अब सोशल मीडिया पर भी छाने लगी है पेट्रोल डीजल की राजनैतिक लड़ाई
  •  भाजपा ने ग्राफ में बताया, यूपीए के समय ज्यादा तेजी से बढ़ी पेट्रोल की कीमत
  •  चार्ट पोस्ट करने के बाद भाजपा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर बढ़ती कीमतों पर सरकार और विपक्ष का संग्राम अब सोशल मीडिया पर भी छाने लगा है। कांग्रेस के भारत बंद को बेतुका बताते हुए सोमवार को भाजपा ने ट्विटर पर एक इंफोग्राफिक्स चार्ट पोस्ट किया। इस चार्ट में भाजपा ने यूपीए में हुई पेट्रोल वृद्धि को वर्तमान बढ़ोतरी से ज्यादा दिखाया। चार्ट पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा को काफी ट्रोल किया गया। बीजेपी के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लोगों ने इसकी खूब आलोचना की।




कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.