‘बिग बॉस 12’ का आगाज, 6 जोड़ियां और 5 सिंगल्स के बीच होगा मुकाबला, जानिए कौन हैं इस बार के कंटेस्टेंट

बिग बॉस के 12वें सीजन का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इस शो का आगाज हो चुका है। इस शो को एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट इस सीजन में जोड़ी vs सिंगल मुकाबला करते नजर आएंगे। इस बार 6 जोड़ियां हैं और 5 सिंगल कंटेस्टेंट हैं। इस तरह कुल 17 लोगों के बीच इस बार बिग बॉस का विनर बनने के लिए जंग होगी। बता दें कि ये कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में 100 दिन तक रहेंगे।
Live updates:
Live updates:

करनवीर बोहरा: डेली सोप नागीन के प्रसिद्ध एक्टर करणवीर बोहरा ने एक दशक से अधिक समय तक टेलीविज़न पर राज किया है। इस अभिनेता ने कई डेली सोप और रियलिटी शो किए हैं। कसौटी जिंदगी की और कुबूल है जैसे शो में अभिनय किया है। करणवीर की शादी मॉडल और VJ तेजय सिद्धू से हुई है और इन दोनों की दो जुड़वां बेटियां भी हैं - बेला और वियना। करनवीर अपने साथ 35 जोड़ी जूते लेकर आए हैं।

सौरभ पटेल और शिवाशिष मिश्रा की यह जोड़ी धमाल मचाने आ रही है। सौरभ पटेल और शिवाशिष मिश्रा मध्य प्रदेश से हैं और बिग बॉस हाउस में आम जोड़ी का हिस्सा हैं। सौरभ पेशे से एक किसान है, वहीं शिवाशिष एक व्यापारी है।

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम: टीवी शो 'सासुरल सिमर का' में सिमर के कैरेक्टर के लिए लोकप्रिय हुई थीं। दीपिका की शादी पूर्व सह-स्टार और टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम से हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका इस सीजन में सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं।

नेहा पेंडसे की प्रसिद्धी 'मे आई कम इन मैडम' टीवी शो से बढ़ी थी। वह कपिल के साथ फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो में भी आई थीं। अभिनेत्री ने छोटी स्क्रीन पर भी डेली सोप में काम किया है। नेहा मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

विचित्र जोड़ी के कैटेगरी को ध्यान में रखते हुए, गायक और संगीतकार अनुप जलोटा अपनी छात्र जसलीन मथारू के साथ घर में प्रवेश किया। वह एक गायक, कलाकार और अभिनेता भी हैं, जो मुंबई में पैदा हुए और बढ़े हैं। जसलीन मथारू ने पिछले तीन वर्षों में सिंगर मिका सिंह के साथ लाइव सिंगिंग शो में प्रदर्शन किया है। अनुप जलोटा और जसलीन मथारू दोनों के डेटिंग करने की अफवाहें हैं, जो कि इस शो में पता चल जाएगा।

हरियाणा की जोड़ी रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह ने भी बिग बॉस 12 में एंट्री ली है। रोमिल पेशे से एक वकील हैं, वहीं निर्मल एक पुलिसकर्मी हैं। दोनों निश्चित रूप से शो के मनोरंजन में चार चांद लगाने जा रहे हैं।

टीवी पर सृष्टि रोड़ टीवी स्क्रीन की एक बहुत ही लोकप्रिय चेहरा हैं। मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री ने 'इश्कबाज', 'छोटी बहू-2' और 'सरस्वतीचंद्रा' सहित कई टेलीविजन कार्यक्रम में काम किया है। वह मनीष नागदेव के साथ शो में प्रवेश करने जा रही हैं। '

सबा खान और सोमी खान जयपुर की रहने वाली दो बहनें हैं। दोनों घर में एक दूसरे की बहुत मदद करती हैं। उन्हें भरोसा है कि वो शो जरूर जीतेंगी। उन्होंने एक टीम के रूप में काम करने का फैसला किया है।

यूनीकनेस के लिए इस बार गैंग्स ऑफ वासेपुर के गायक दीपक ठाकुर को उनकी दिवानी और उत्साही प्रशंसक उर्वशी वानी के साथ बिग बॉस के घर में भेजा गया है। यह दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दीपक ठाकुर से मिलने के लिए उर्वशी एक बार घर से भाग गईं थीं।

भारत के तेज गेंदबाज श्रीसंत भी इस बार बिग बॉस में नजर आएंगे। क्रिकेट खेलने पर बैन लगने के बाद उन्होंने टेलिविजन इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। उनकी कॉमेडी और गुस्सा उन्हें एक टफ कंटेस्टेंट बनाती है। उन्हें इसस पहले डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया था।

रोशनी और कीर्ति की जोड़ी पहले से ही बिग बॉस के घर में मौजूद थीं। उनके साथ सुरभि राणा और मितल जोशी भी घर में पहले से मौजूद थीं। इन चार में से किसी दो को ही एंट्री मिलनी थी, और वह एंट्री रोशनी और कीर्ति ने की।
कोई टिप्पणी नहीं: