ISSF World Championship: सौरभ ने एशियन गेम्स के बाद फिर साधा गोल्ड पर निशाना, अर्जुन ने जीता ब्रॉन्ज

NEWS HIGHLIGHTS
- सौरभ ने नए जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।
- दिव्यांश सिंह पंवार और श्रेया अग्रवाल की जोड़ी ने दिलाया ब्रॉन्ज।
चांगवोन (कोरिया)। 52वें आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के पांचवे दिन। गुरुवार को पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में भारत के सौरभ चौधरी ने गोल्ड और अर्जुन सिंह चीमा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। फाइनल में सौरभ 245.5 अंको के साथ पहले स्थान पर रहे और 218.0 अंको के साथ अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कोरिया के लिम होजिन 243.1 अंको के साथ दूसरे पायदान पर रहे। 16 वर्षीय सौरभ ने 581 अंको के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने फाइनल में एक नए जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है।
हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेबांग में हुए 18वें एशियन गेम्स 2018 में भी सौरभ चौधरी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया था। भारत ने अभी तक इस चैम्पियनशिप में 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीते हैं। भारत कुल 14 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेबांग में हुए 18वें एशियन गेम्स 2018 में भी सौरभ चौधरी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया था। भारत ने अभी तक इस चैम्पियनशिप में 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीते हैं। भारत कुल 14 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
दिव्यांश सिंह पंवार और श्रेया अग्रवाल की जोड़ी ने दिलाया ब्रॉन्ज
वहीं बुधवार को 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिक्स्ड टीम ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल जीताया। यह ब्रॉन्ज मेडल दिव्यांश सिंह पंवार और श्रेया अग्रवाल की जोड़ी ने दिलाया। दिव्यांश और श्रेया ने फाइनल में 435 अंक अर्जित किए। वहीं इस स्पर्धा का गोल्ड इतालवी की सोफिया बेनेटी और मार्को सुपिनी की जोड़ी ने जीता। तो सिल्वर ईरान की सादेघियान आरमीना और मोहम्मद आमिर नेकोनाम की जोड़ी के हाथ लगा। इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य जोड़ी 13वें स्थान पर रही। इलावेनिल वलारिवान और हृदय हजारिका की इस जोड़ी ने 829 .5 अंक अर्जित किए। वहीं इस चैम्पियनशिप के चौथे दिन भारत के सीनियर निशानेबाजों को कोई पदक नहीं मिला।
इस चैम्पियनशिप की पुरुष 50 मीटर राइफल प्रोन सपर्धा में चैन सिंह 14वें स्थान पर रहे। वहीं एशियाई खेलों के सिल्वर मेडल विजेता संजीव राजपूत ने 48वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा टीम स्पर्धा में चैन, संजीव और गगन नारंग 15वें स्थान पर रहे। महिला 50 मीटर राइफल प्रोन सपर्धा में तेजस्विनी सावंत 28वें, अंजुम मोदगिल 33वें और श्रेया सक्सेना 54वें स्थान पर रहीं। भारतीय टीम ने 1848 .1 अंक के साथ छठा स्थान प्राप्त किया था।
जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में अभिदन्या पाटिल 13वें स्थान पर रहीं। अभिदन्या ने मंगलवार को सौरभ चौधरी के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अंजुम और अपूर्वी चंदेला टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाली शुरुआती भारतीय निशानेबाज हैं। अंजुम ने महिला 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता, जबकि अपूर्वी चौथे स्थान पर रही थीं।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: