Amazon और समारा कैपिटल ने 4,200 करोड़ में खरीदा बिड़ला ग्रुप का Retail chain more

NEWS HIGHLIGHTS
- भारत में हैं 575 Retail'more' स्टोर्स
- डील से ABRL का 4,000 करोड़ कर्ज खत्म
- कंपनी के बोर्ड ने दी इस डील को दी मंजूरी
देशभर में 575 स्टोर के साथ चौथा सबसे बड़ा सुपरमार्केट Retail chain 'more' पर अब Amazon और समारा का अधिकार होगा। दरअसल आदित्य बिड़ला ग्रुप ने रिटेल 'more' को बेच दिया है। इस रिटेल के लिए Amazon और समारा कैपिटल से करीब 4,200 करोड़ की डील हुई है। इसकी सूचना इंडस्ट्रीज से जुड़े अधिकारियों ने दी। जानकारी है कि तीनों कंपनियों ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के वरली हेडक्वाटर में हस्ताक्षर कर दिए हैं। वहीं कंपनी के बोर्ड ने भी इस डील को मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी इस डील को सीसीआई (भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग) की मंजूरी लेना बाकी है। बता दें कि Retail chain 'more' के देशभर में दक्षिण, उत्तर और पश्चिमी भारत में 575 स्टोर स्थित हैं।
अमेजन 49, समारा 51 फीसदी हिस्सेदार
अमेजन 49, समारा 51 फीसदी हिस्सेदार
आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा बेचे गए रिटेल more को Amazon और समारा कैपिटल ने खरीदा है। इसमें Amazon ने 49 फीसदी हिस्सा लिया है, जबकि समारा कैपिटल की 51 फीसदी भागीदारी है। हालांकि दोनों कंपनियों ने इसे सीधे तौर पर नहीं खरीदा है। खबरों के मुताबिक Amazon ने इस रिटेल more को सहयोगी कंपनी Amazon.com investment holdings के जरिए खरीदा है। वहीं बात करें समारा की तो इस कंपनी ने भी AIF के जरिए रिटेल more में हिस्सेदारी की है।
ABRL के मैनेजमेंट का रखेंगे ख्याल
रिटेल more की बिक्री के बाद भारत ने मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी FDI की मंजूरी दी है। वहीं कैश एंड कैरी में 100 फीसदी FDI की मंजूरी मिली है। हालांकि दोनों कंपनियां ABRL के मैनेजमेंट को बनाए रखेंगे। उल्लेखनीय है कि मार्च 2018 में ABRL का कर्ज 6573 करोड़ से घटकर 4,000 करोड़ रूपए हो गया है। इस डील से ABRL का 4,000 करोड़ का कर्ज खत्म हो जाएगा।

नई कंपनी का नाम तय नहीं
रिटेल more की बिक्री के बाद नई कंपनी का नाम फिल्हाल तय नहीं हुआ है। इसके अलावा मौजूदा कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Source: Bhaskarhindi.com
रिटेल more की बिक्री के बाद नई कंपनी का नाम फिल्हाल तय नहीं हुआ है। इसके अलावा मौजूदा कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं: