Breaking

क्या है हरियाली अमावस्या का महत्व?

क्या है हरियाली अमावस्या का महत्व?


डिजिटल डेस्क । श्रावण में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। देश के कई भागों विशेषकर उत्तर भारत में इसे एक धार्मिक पर्व के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा देश के अन्य स्थानों पर भी इसे पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग मेले का आयोजन करते हैं और पौधारोपण करके पुण्य की प्राप्ति करते हैं। हरियाली अमावस्या के समय श्रावण मास में महादेव के पूजन का विशेष महत्व है, इसीलिए हरियाली अमावस्या पर विशेष रूप से शिवजी का पूजन-अर्चन किया जाता है। ये अमावस्या पर्यावरण के संरक्षण के महत्व और आवश्यकता को भी प्रदर्शित करती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.