Breaking

अंग्रेजों का उन्हीं के घर में ‘टेस्ट’ लेगा भारत, पहला मुकाबला आज से


NEWS HIGHLIGHTS


  •  मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर 3:30 बजे से।
  •  11 साल से भारत ने नही जीती इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज।
  •  इंग्लैंड का 1000 वां टेस्ट।


डिजिटल डेस्क,बर्मिंघम। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है, टी-20 सीरीज जीतने और वन डे श्रंखला गंवाने के बाद भारत का असली टेस्ट आज से शुरू होगा। 5 टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार से एजबेस्टन में शुरू हो रहा है। दोनों ही टीमों ने इस दौरे पर अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन असली टेस्ट तो आज से ही शुरू होगा। देखना होगा टीम इंडिया क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉरमेट में इंग्लैंड की परिस्थितियों में कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाती है, वहीं अपना ऐतिहासिक 1000 वां टेस्ट खेल रहे इंग्लैंड की टीम पर भी क्रिकेट के पंडितों की नजर होगी।

Image result for इंडिया इंग्लैंड टेस्ट मैच

टीम संतुलन बेहद जरूरी
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा 'टेस्ट क्रिकेट में टीम का संतुलन काफी मायने रखता है, टेस्ट क्रिकेट काफी लंबी होती है, आपके पास दो पारियां होती हैं। मैच में कई बार स्थितियां आपके पक्ष में होती हैं, तो कई आपके खिलाफ। कप्तानों की बात की जाये तो भारतीय कप्तान कोहली का सक्सेस रेट इंग्लैड के जो रूट से काफी ज्यादा है। कप्तान कोहली ने जहां अपने 60% मैच जीते है, वहीं रूट का रिकार्ड 37.5% का है। एकबार फिर सबकी नज़र भारतीय कप्तान पर टिकी हैं, उनका इंग्लैंड का पिछला दौरा इतना खास नहीं रहा था।
 

इंग्लैंड का टेस्ट क्रिकेट में खराब दौर
पिछल 11 महीनों में इंग्लैंड एक ही टेस्ट मैच जीत पाया है। टेस्ट में इंग्लैंड की खराब फॉर्म उसके लिए चिंता बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है। इंग्लिश टीम सितंबर, 2017 से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए नौ में से एक ही टेस्ट मैच जीत पाई है। अपने ही घर पर खेले पिछले पांच टेस्ट में उसे वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने हराया।
 
Image result for इंडिया इंग्लैंड टेस्ट मैच

मौसम करेगा स्पिनर्स की मदद
स्पिन गेंदबजी हमेशा से ही भारतीय टीम की मजबूत कड़ी रही है। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है की इंग्लैंड में अभी गर्मी का मौसम है जिसके चलते यहां का विकेट भी भारतीय पिचों की तरह सूखा होगा जो स्पिनर्स को खासी मदद करेगा। इसे देखते हुए इंग्लैंड की टीम ने भी आदिल रशीद को लंबे समय बाद वापस बुलाया है।



The two Captains - Joe Root and Virat Kohli pose with the silverware ahead of the five-match Test series.

ये खिलाड़ी उतर सकते हैं मैदान में 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। 


इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलेस्टर कुक, किटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयर्स्टो, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, मोइन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.