Breaking

लगातार दो दिन बंद रहेगा रिजर्व बैंक, अन्य बैंको पर दिखेगा असर

लगातार दो दिन बंद रहेगा रिजर्व बैंक, अन्य बैंको पर दिखेगा असर

NEWS HIGHLIGHTS

  •  RBI कर्मचारी अपने रुके हुए मांगों के समर्थन में 4 और 5 सितंबर को आकस्मिक छुट्टी पर जाएंगे।
  •  लोगों को लगातार दो दिन फजीहत झेलनी पड़ सकती है।
  •  दूसरे बैंको पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ रिजर्व बैंक ऑफिसर्स एंड इम्प्लॉइज (UFRBOE) ने सोमवार को कहा कि बैंक कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में 4 और 5 सितंबर को आकस्मिक छुट्टी पर जाएंगे। देश के सबसे बड़े बैंक के कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ सकती है। वहीं दूसरे बैंको पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

UFRBOE के सदस्य और ऑल इंडिया रिजर्व बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन के महासचिव समीर घोष ने मीडिया से कहा, 'UFRBOE ने 4 सितंबर और 5 सितंबर को छुट्टी पर जाने की घोषणा की है। इसमें रिजर्व बैंक के सभी अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस वजह से सेंट्रल बैंकों का कामकाज इन दो दिनों तक ठप रहेगा।'

इसके अलावा UFRBOE ने एक प्रेस रिलीज भी दिया है। इस प्रेस रिलीज के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ने सोमवार को RBI कार्यालय के पास शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था। इसमें विभिन्न नेताओं ने भी हिस्सा लिया था। इस प्रेस रिलीज में UFRBOE ने भारत सरकार के अधिकारियों पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'इंडियन रिजर्व बैंक के कर्मचारियों ने बहुत लंबा इंतजार किया है। अब सब्र का बांध टूट चुका है। हमने 4 और 5 सितंबर को लगातार दो दिन की स्ट्राइक एक्शन पर जाने का निर्णय लिया है।'

UFRBOE सभी RBI केंद्रों के रिजनल डायरेक्टर्स को एक मेमोरेंडम भी प्रस्तुत करेगी। बताया जा रहा है कि RBI का यह प्रदर्शन सेंट्रल बैंक पेंशन और प्रॉविडेंट फंड में सुधार की मांग को लेकर है। इसको लेकर RBI गवर्नर उर्जित पटेल ने अक्टूबर 2017 में सरकार को एक पत्र भी लिखा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.