Breaking

रक्षाबंधन विशेष: जानिए कब है रक्षाबंधन, किस मुहूर्त में बांधें राखी

रक्षाबंधन विशेष: जानिए कब है रक्षाबंधन, किस मुहूर्त में बांधें राखी


डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार 26 अगस्त को ये पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसके साथ ही उनकी लंबी आयु अच्छे स्वास्थ की कामना करती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त पूरे 11 घंटे 26 मिनट का है। रक्षाबंधन का शुभ पर्व हर भाई और बहन के लिए विशेष होता है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उससे सुरक्षा का वचन लेती है।

बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु होने की कामना करती है। कहा जाता है कि इस धागे का संबंध अटूट होता है। जब तक जीवन की डोर और श्वांसों का आवागमन रहता है एक भाई अपनी बहन के लिए और उसकी सुरक्षा तथा खुशी के लिए दृढ़ संकल्पित रहता है।}

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.