स्त्री का नया गाना ‘आओ कभी हवेली पे’, भूतों के साथ कृति का रोमांटिक डांस
डिजिटल डेस्क, मुंबई । राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ को अच्छी पॉपुलैरिटी मिल रही है। अभी तक फिल्म के जितने भी टीजर, ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं, वो दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाने में खूब कामयाब हुए हैं। हाल ही में फिल्म का एक और नया गाना ‘आओ कभी हवेली पे’ रिलीज किया गया है। यह स्त्री का आइटम नंबर है। जिसमें कृति सेनन के साथ ही रैपर बादशाह और राजकुमार राव भी एकदम अलग अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। स्त्री’ के लिए कृति के इस गाने का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे । लगता है ये गाना लोगों की एक्सपेक्टेशन पर खरा भी उतरा है, तभी तो कुछ ही घंटों के अंदर इसे 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें ऐसा पहली बार है जब कृति किसी फिल्म में आइटम नंबर करती नजर आ रही हैं।

1/1लड़कों को छोड़ कंकाल के साथ डेट पर कृति
इस गाने का वीडियो भी काफी मजेदार है, जिसमें कृति लड़कों को छोड़ कर कंकाल के साथ डेट पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने में राजकुमार राव भी भूतिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'स्त्री' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इस गाने में भी फिल्म का वही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने के बोल जितने मजेदार हैं, ये गाना उतनी ही खूबसूरती से हॉरर थीम के साथ शूट भी किया गया है। गाने में कृति के मूव्स भी देखने लायक हैं। बता दें इस गाने को बादशाह, निकिता गांधी और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है।
कोई टिप्पणी नहीं: