LIVE: करुणानिधि के समाधि स्थल पर सुनवाई शुरू, 8:30 बजे तक आएगा HC का फैसला

NEWS HIGHLIGHTS
- तमिलनाडु के 95 वर्षीय DMK प्रेजिडेंट एम. करुणानिधि का मंगलवार की शाम निधन हो गया।
- चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
- करुणानिधि तमिलनाडु के पांच बार सीएम रह चुके हैं।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के 94 वर्षीय DMK प्रेजिडेंट एम. करुणानिधि का मंगलवार की शाम निधन हो गया। चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में करुणानिधि के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम बताए गए थे।
मंगलवार रात करुणानिधि के पार्थिव शरीर को अस्पताल से गोपालपुरम घर ले जाया गया। गोपालपुरम के बाद करुणानिधि की दूसरी पत्नी के घर CID कॉलोनी ले जाया जाएगा। इसके बाद करुणानिधि के पार्थिव शव को राजाजी हॉल में ले जाकर रखा जाएगा, ताकि समर्थक यहां उनके अंतिम दर्शन कर सकें। इस दौरान अस्पताल और घर के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ा है। आक्रोशित लोगों ने कई जगह तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की तो समर्थकों ने उनके साथ भी हाथापाई की। करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
DMK प्रेजिडेंट एम. करुणानिधि को अंतिम सम्मान देने के लिए राजाजी हॉल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो रही है। सभी समर्थक करूणानिधि को मरीना बीच पर दफनाने को लेकर नारे लगा रहे हैं।
बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
चेन्नई के मरीना बीच पर बुधवार को करुणानिधि का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मरीना बीच पर ही उनका स्मारक भी बनाया जाएगा, जिसको लेकर काफी विवाद भी चल रहा है। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार के दिन अवकाश घोषित कर दिया गया। साथ ही तमिलनाडु में सात दिन का राजकीय शोक भी मनाया जाएगा। तमिलनाडु में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने अस्थायी रूप से सेवाएं बंद कर दी हैं। मरीना बीच पर दफनाने को लेकर हुए विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में देर रात तक सुनवाई चली। जिसके बाद HC की सुनवाई सुबह 8 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बुधवार यानी की आज सुबह 8 बजे फिर से सुनवाई होगी। करीब 8.30 तक इस मामले में फैसला आने की संभावना जताई जा रही है।
LIVE UPDATE:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर में करीब 7:30 बजे चेन्नई के लिए रवाना होंगे, पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन भी जाएंगी
सुबह 8 बजे करुणानिधि को दफनाने के मामले की मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
देर रात सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से मद्रास हाईकोर्ट से समय मांगा गया था।
मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार को डीएमके की मांग पर विचार करने को कहा था।
तमिलनाडु के सीएम के पलानी स्वामी राजाजी हॉल पहुंच चुके हैं। साथ में डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम भी हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत अपने दामाद धनुष के साथ राजाजी हॉल पहुंचे। करुणानिधि के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।
करुणानिधि के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया है, वहीं टीटीवी दिनाकरन चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंच चुके हैं।
करुणानिधि के बेटे एमके अलागिरी और द्रमुक नेता अंदिमुथू राजाजी हॉल पहुंचे।
करुणानिधि के पार्थिव शरीर को सीआईटी कॉलोनी से राजा जी हॉल लाया गया।
करुणानिधि के बेटे स्टालिन सीआईटी कॉलोनी स्थित कनिमोझी के आवास पहुंचे।
कनिमोझी के आवास पर उग्र भीड़ को शांत कराने में जुटी पुलिस, एक बार फिर डीएमके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज।
फिल्म अभिनेता कमल हासन ने भी करुणानिधि को मरीना बीच में दफनाने की मांग की।
करुणानिधि का पार्थिव शरीर सीआईटी कॉलोनी में कनिमोझी के आवास पर पहुंच चुका है। कनिमोझी के आवास के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई है।
डीएमके के मुताबिक करुणानिधि को दफनाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट का सुबह 8:30 बजे तक फैसला आ जाएगा।
करुणानिधि को दफनाने के मामले में तमिलनाडु सरकार ने जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। ऐसे में कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सुबह 8 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। बुधवार सुबह 8 बजे एक बार फिर से मामले की सुनवाई शुरू होगी।
मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्टिंग चीफ जस्टिस एचजी रमेश ने राज्य सरकार से कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को काबू रखने में दिक्कत हो सकती है। डीएमके की मांग पर विचार करने के लिए समय अतिरिक्त समय ले लीजिए।- करुणानिधि को दफनाने के लिए मरीना में जमीन देने की मांग का मामला सुबह 8 बजे तक के लिए स्थगित
मरीना बीच के लिए विवाद
राज्य की AIADMK सरकार ने करुणानिधि को दफनाने के लिए मरीना बीच पर जगह देने से इनकार कर दिया। इस इनकार के बाद डीएमके समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। जिसे देखते हुए मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि वह रात को इस मामले पर सुनवाई करेगी।
बता दें कि इस बीच पर पूर्व मुख्यमंत्रियों सी राजगोपालचारी और के कामराज के स्मारक हैं। डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राज्य के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी को पत्र लिखकर करुणानिधि के संरक्षक सीएन अन्नादुरई के मरीना बीच पर बने स्मारक के अंदर ही दफनाने के लिए जगह देने की मांग की थी। स्टालिन ने इस संबंध में सीएम से मुलाकात भी की थी।
करुणानिधि को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे रजनीकांत
करुणानिधि की तबीयत अधिक खराब होने के बाद उनकी पत्नी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं थी। डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन, तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एस. थिरुनावुकरसर और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भी सुबह ही कावेरी अस्पताल पहुंच गए। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी चेन्नई पहुंच चुकी हैं। ममता बनर्जी ने गोपालपुरम पहुंचकर स्टालिन और परिवारजन से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को ही पहुंचेंगे। साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत भी गोपालपुरम पहुंच चुके हैं। यहां रजनीकांत ने करुणानिधि के अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
डॉक्टर ने 24 घंटे बताए थे काफी अहम
इससे पहले अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंदन सेल्वराज ने मंगलवार सुबह ही करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। इसमें कहा था कि अगले 24 घंटे करुणानिधि के लिए काफी अहम हैं। उम्र संबंधी बीमारियों को देखते हुए उनके अंग काम करते रहें, यह बरकरार रख पाना चुनौती बना हुआ था। उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी और ऐक्टिव मेडिकल सपॉर्ट के साथ उनका इलाज किया जा रहा था।'
पांच बार सीएम रहे करुणानिधि
करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के सीएम रहे हैं। सन् 1957 में करुणानिधि ने राजनीति में कदम रखते हुए पहली बार चुनाव लड़ा था। 61 साल राजनीति में रहे करुणानिधि ने कभी चुनाव नहीं हारा है। उन्होंने राजनीतिक जीवन में 13 बार चुनाव जीते हैं। करुणानिधि ही वह शख्स हैं, जिन्होंने तमिलनाडु में पहली बार गैरकांग्रेसी सरकार बनाई थी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने करुणानिधि के निधन पर शोक जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करुणानिधि के निधन पर शोक जताया।
कावेरी अस्पताल के बाहर एक समर्थक इस तरह निराशा जताता हुआ।
अस्पताल के बाहर सैकड़ों की संख्या में डीएमके कार्यकर्ता और शुभचिंतक जमा हुए हैं।
पुलिस ने भी स्थिति देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 500-600 जवान अस्पताल के बाहर और आसपास तैनात किए हैं।
गौरतलब है कि करुणानिधि को यूरिन इंफेक्शन की समस्या के बाद 28 जुलाई को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया था, मगर स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के कारण वह हॉस्पिटल भर्ती थे। मंगलवार को सुबह मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा।
कोई टिप्पणी नहीं: