ऑफिस में जब लगे बे-वक्त भूख तो इन 7 हेल्दी स्नैक्स को आजमाएं

डिजिटल डेस्क । ज्यादातर दफ्तरों में वर्किंग आवर्स 9 से 12 घंटों का होता है। इतने लंबे समय तक काम करना मुश्किल होता है, इसलिए कई ऑफिसिज में छोट-छोटे टी ब्रेक्स और स्मोको (स्मोकिंग के लिए) ब्रेक्स दिए जाते हैं। इसके आलावा एम्प्लॉइज की एक और कॉमन प्रॉब्लम होती है कि वो काम करते-करते कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। अपनी डेस्क पर वेफर्स, नमकीन-चुड़ा, चकली, कोल्ड्रिंक कैन, बिस्किट्स और चॉकलेट्स के डिब्बे रखते हैं और काम के दौरान खाते रहते हैं। ये सब खाने से वजन बढ़ने की शिकायत बढ़ जाती है और हम सिटिंग जॉब को दोष देने लगते हैं। अब भूख को तो नहीं मार सकते है तो सवाल ये उठता है कि ऑफिस के वक्त ऐसा क्या खाएं और कब खाएं कि आपके वजन पर उसका बुरा प्रभाव ना पड़े। आज हम आपको ऑफिस में खाए जाने वाले हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका ना सिर्फ पेट भरेगा बल्कि मोटापे का खतरा भी कम हो जाएगा।

1/7ओट्स या रागी बिस्कुट
ऑफिस में जब भी छोटी-मोटी भूख लगती हैं तो हम बाजार में मिलने वाले चिप्स और कुरकुरे को खाना प्रिफर करते हैं। ये ना सिर्फ हमारा वजन बढ़ाते हैं बल्कि हमारे स्वास्थय पर भी बुरा असर डालते हैं। इसकी जगह आप ओट्स या रागी बिस्कुट को ऑफिस के घंटों में खा सकते हैं।

2/7मुरमुरे
ऑफिस में मैदे के नमकीन और पिज्जा,बर्गर खाने से अच्छा आप अपने साथ मुरमुर वाले नमकीन रखें। ये आपके पेट को हल्का भी रखेंगे और आपके वजन को भी नहीं बढ़ने देंगे।

3/7ड्राई फ्रूट्स
किसी भी भूख के लिए और इंस्टेन्ट एनर्जाी के लिए ड्राई फ्रूट्स सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप चाहें तो इसे बहुत हल्के से रिफाइन्ड ऑयल या घी में फ्राई भी कर सकते हैं। इससे इसका टेस्ट भी बढ़ जाएगा।

4/7नारियल पानी
ऑफिस के घंटों में कोल्ड्र ड्रिंक पीना आपके और आपके मोटापे के लिए अच्छा नहीं होता। इसकी जगह आप नारियल पानी पी सकते हैं। इससे आपकी चर्बी तो कम होगी साथ ही आपके चेहरे पर भी निखार आयेगा।

5/7बटर मिल्क
अगर नारियल पानी पी के ऊब जाएं तो आप बटर मिल्क भी पी सकते हैं। गर्मियों के दिनों में ये आपके पेट को ठंडा रखेगा साथ ही इससे मोटापे का भी खतरा नहीं होता है।

6/7फल
आप अपनी ऑफिस के डाइट में ताजे फल को शामिल कर सकते हैं। सेब, केला, अंगूर, संतरा और तरबूज जैसे फल को आप खुद के साथ कैरी भी कर सकते हैं या ऑफिस के नीचे से खरीद कर भी खा सकते हैं।

7/7दही या फ्रूट स्मूदी
आपको जब कुछ अलग सा खाने का मन करें तो आप लो फैट चीज, दही और फ्रूट स्मूदी खा सकते हैं। इससे आपके वजन भी नहीं बढ़ेगा और मुंह का टेस्ट भी चेंज हो जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं: