Breaking

ये रेखा आपको बना सकती है रंक से राजा

ये रेखा आपको बना सकती है रंक से राजा


डिजिटल डेस्क । हमारे हाथों में कई तरह की रेखाएं होती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो आपकी किस्मत पलट सकती हैं। ऐसी रेखाओं में किसी भी इंसान को राजा से रंक और रंक से राजा बनाने की ताकत होती है। वैसे कहा तो ये भी जाता है कि रेखाएं आपके कर्म से बनती और बिगड़ती है, लेकिन कुछ पर हमारा जोर नहीं होता है। आज हम आपको ऐसी ही रेखा के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको किसी फिल्म स्टार या करोड़पति की तरह शोहरत और दौलत दिलाती है। आइए जानते है इंसान को नेम और फेम दिलाने वाली वो रेखा कौनसी होती है।
ये रेखा अनामिका अंगुली के नीचे सूर्य पर्वत पर देखने को मिलती है। सूर्य रेखा, जीवन-रेखा, चन्द्र-पर्वत, मंगल के मैदान, मस्तक-रेखा एवं ह्रदय रेखा के किसी भी स्थान से शुरू हो सकती है। इसे अपोलो रेखा, बुद्धि की रेखा या सफलता की रेखा भी कहते है। भाग्य रेखा की तरह इसके प्रभाव को हाथ की बनावट के अनुसार देखना चाहिए। जैसे दार्शनिक, नुकीले एवं चपटे हाथों पर ये साफ दिखाई देती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.