दीपिका को याद आया पुराना प्यार, शेयर की रणबीर की तस्वीर
जी हां! दीपिका ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर जिस तस्वीर के जरिए लोगों को विश किया है, उसमें वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की फोटो खींचती हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उनकी फिल्म 'तमाशा' के दौरान की है। इसमें रणबीर एक पहाड़ी की चोटी पर बैठे नजर आ रहे हैं और दीपिका उनकी फोटो खींच रही हैं।

1/2वायरल हो रही है फोटो
दीपिका की ये पोस्ट बेहद वायरल हो रही है। वजह भी साफ है। एक दौर में दीपिका और रणबीर के इश्क के चर्चे आम थे और इसके बाद वह क्षण भी आए जब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अपने बाद के इंटरव्यूज में दीपिका ने खुद स्वीकारा भी है कि वह रणबीर के बेहद करीब थी और इस रिश्ते के टूटने से उन्हें भावनात्मक तौर पर भी काफी कष्ट पहुंचा है। यहां तक कि दीपिका ने जब डिप्रेशन का जिक्र किया था, तब भी इसकी अहम वजह रणबीर के साथ उनका ब्रेकअप ही बना था।

2/2'बर्फी ब्वॉय'कर रहे हैं अभी भी दिपिका के दिल पर राज !
बहरहाल हो सकता है दीपिका ने एक पल के लिए अपनी जिंदगी में पीछे पलटकर देखा हो और फिर इसे महज एक लम्हा करार देकर आगे बढ़ना चाहती हों, लेकिन उनकी इस पोस्ट ने ना सिर्फ फैंस बल्कि रणवीर सिंह के मन में ये सवाल जरुर खड़ा कर दिया है कि कहीं दीपिका के दिल में अभी भी 'बर्फी ब्वॉय' तो ही राज नहीं कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: