बच्चन फैमिली कबड्डी टीम को प्रमोट करने 15 दिन रहेगी नागपुर में

प्रो-कबड्डी लीग में टीम को प्रमोट करने बच्चन फैमिली आने वाली है। दिसंबर में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पूरी फैमिली 15 दिन नागपुर में ही रहेगी। कुल मिलाकर बॉलीवुड और खेल के सितारों से सजी प्रो-कबड्डी लीग का रोमांच इस बार भी नागपुर में देखने मिल सकता है। ज्ञात रहे प्रो-कबड्डी में कुल 8 टीमें हैं, जिनके मालिक बॉलीवुड स्टार व बिजनेसमैन हैं। इसके पहले सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी जयपुर पिंक पैंथर्स टीम।
टीम के ओनर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और बच्चन फैमिली है। इसी सिलसिले में दिसंबर में वे अपनी कबड्डी टीम के साथ नागपुर आएंगे। इस मौके पर उनके साथ ऐश्वर्य राय बच्चन, बेटी अाराध्या, पिता अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन भी आएंगीं। पूरी फैमिली कबड्डी टीम को प्रमोट करने के लिए 15 दिन नागपुर में रहेगी। गत वर्ष कबड्डी का आयोजन मानकापुर स्टेडियम में हुआ था। प्रो-कबड्डी लीग आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट है, वहीं इसमें ग्लैमर का तड़का भी आईपीएल जैसा ही होता है।
यहीं टीम करेगी प्रैक्टिसटीम के ओनर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और बच्चन फैमिली है। इसी सिलसिले में दिसंबर में वे अपनी कबड्डी टीम के साथ नागपुर आएंगे। इस मौके पर उनके साथ ऐश्वर्य राय बच्चन, बेटी अाराध्या, पिता अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन भी आएंगीं। पूरी फैमिली कबड्डी टीम को प्रमोट करने के लिए 15 दिन नागपुर में रहेगी। गत वर्ष कबड्डी का आयोजन मानकापुर स्टेडियम में हुआ था। प्रो-कबड्डी लीग आईपीएल के बाद सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट है, वहीं इसमें ग्लैमर का तड़का भी आईपीएल जैसा ही होता है।
कोई टिप्पणी नहीं: