Breaking

Asian Games LIVE: भारत को तीसरा गोल्ड, 16 साल के सौरभ ने साधा स्वर्णिम निशाना

Asian Games LIVE: भारत को तीसरा गोल्ड, 16 साल के सौरभ ने साधा स्वर्णिम निशाना

NEWS HIGHLIGHTS

  •  एशियन गेम्स के दूसरे दिन विनेश फोगाट ने दिलाया भारत को स्वर्ण
  •  दीपक कुमार और लक्ष्य ने सिल्वर मेडल पर दागे निशाने
  •  भारत के नाम अब तक 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स में सौरभ चौधरी ने भाारत को तीसरा गोल्ड दिला दिया है, 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं अभिषेक वर्मा ने इसी इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे एशियन गेम्स का आज तीसरा  दिन है। भारतीय दल ने अब तक दो गोल्ड, दो सिल्वर मेडल और एक ब्रान्ज़ मेडलअपने नाम कर लिए हैं। सोमवार को भारत को महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गोल्ड दिलाया। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में फोगाट ने जापान की यूकी इरी को 6-2 से हराकर गोल्ड जीता। पूरे मुकाबले में विनेश अपनी प्रतिद्वंदी पर हावी नजर आयी। बता दें कि इस जीत के साथ ही विनेश फोगाट एशियाड में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

सोमवार को भारत ने दो सिल्वर मेडल भी जीते। ये दोनों ही मेडल निशानेबाजी से आए। दीपक कुमार ने जहां निशानेबाजी स्पर्धा की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। वहीं लक्ष्य शेरॉन ने पुरुष ट्रैप स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही 18वें एशियाई गेम्स में भारत के कुल पांच पदक हो गए हैं। पहले दिन इस स्पर्धा में भारत ने 1 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता था। भारत फिलहाल पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। चीन 15 स्वर्ण कुल 36 पदक के साथ पहले नम्बर पर है। वहीं जापान 8 स्वर्ण कुल 30 पदक के साथ दूसरे और कोरिया 5 स्वर्ण और कुल 24 पदक के साथ तीसरे नम्बर पर है।  एशियन गेम्स के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय फैन्स फिर एक बार अपने खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Live updates : 
10:42 AM- 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट-भारत को दो पदक, सौरभ चौधरी ने गोल्ड मेडल औरअभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

10:18 AM- पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में भारत के सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा  ने बनाई जगह।
10:07 AM- भारत की संजुक्ता और हरप्रीत कौर ने महिला युगल नौकादौड़ के फाइनल में ।
09:50 AM- भारतीय महिला वॉलिबॉल टीम ग्रुप बी के मुकाबले में वियतनाम से 18-25, 22-25, 13-25 से हारी।
09:33 AM- ताइक्वांडो 57 किलोग्राम क्वॉर्टर फाइनल में भारत की कशिश मलिक कोरिया की अहरेअम ली के हाथों हारीं।
09:27 AM- निशानेबाज सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने 10मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचे।


Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/asian-games-day-two-live-updates-medal-tally-of-india-46097

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.