Breaking

Asian games LIVE : रोइंग में भारत ने जीता एक गोल्ड, दो ब्रॉन्ज भी आए

Asian games LIVE : रोइंग में भारत ने जीता एक गोल्ड, दो ब्रॉन्ज भी आए

NEWS HIGHLIGHTS

  •  सावर सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुमित सिंह ने पुरुष क्वॉड्रपल स्कल्स में भारत को जिताया गोल्ड।
  •  दुष्यंत और रोहित कुमार-भगवान दास ने जीता ब्रॉन्ज।
  •  छठे दिन भारत को जिम्नास्टिक्स, कबड्डी, टेनिस, में गोल्ड की उम्मीद।
  •  एशियन गेम्स में अब तक भारत के 21 मेडल

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के छठे दिन भारत की शुरुआत एक गोल्ड, 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ हुई। सावर सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुमित सिंह ने पुरुष क्वॉड्रपल स्कल्स में भारत को गोल्ड दिलाया। इसी स्पर्धा में रोहित कुमार-भगवान दास ने लाइटवेट डबल स्कल्स रोइंग में कांस्य पदक जीता।
वहीं दुष्यंत चौहान ने नौकायन (पुरुष एकल) लाइटवेट स्कल्स में ब्रॉन्ज जिताया। वह इस स्पर्धा में तीस्थासरे न पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 21 हो गई है। जिसमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 
एशियन गेम्स के पांचवे दिन भारत के खाते में एक सिल्वर और दो ब्रॉन्‍ज मेडल आए हैं। 15 साल के शूटर शार्दुल विहान ने भारत को शूटिंग में सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं अंकिता रैना ने टेनिस में भारत के लिए ब्रॉन्‍ज मेडल हासिल किया। इसके आलावा पुरुष कबड्डी में भी भारत को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ। लेकिन पांचवे दिन भारत कोई गोल्ड मेडल हासिल नहीं कर पाया। पांचवे दिन के बाद भारत 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, 10 ब्रॉन्ज और कुल 18 पदकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। आज एशियन गेम्स के छठे दिन भारत को जिम्नास्टिक्स, कबड्डी, नौकायन, टेनिस, में गोल्ड और अन्य खेलों में कई पदकों की उम्मीद। 
LIVE UPDATES DAY 6-  Fri, 24 Aug 2018
हैंडबॉल
10:05 AM-
 भारत ने पुरुषों के हैंडबॉल मुख्य दौर के ग्रुप 3 मैच में पाकिस्तान को पहला सेट 14-12 से  हराया। 
हैंडबॉल
9:55 AM-
 भारत पुरुषों के हैंडबॉल मुख्य दौर के ग्रुप 3 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले सेट में 9-9 की बराबरी पर। 
शूटिंग 
9:50 AM- 
पुरुष 300 मीटर स्टैंडर्ड रायफल इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी। हरजिंदर चौथी और अमित कुमार पांचवी पोजिशन पर रहकर भारत को मेडल जीताने में नाकाम।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर दी बधाई -


Congratulations to the team of Rohit Kumar and Bhagwan Singh for winning the Bronze in the Men’s Lightweight Doubles Sculls at the @asiangames2018. Their stupendous performance has made the entire country extremely happy.


What a splendid team performance from Rohit Kumar and Bhagwan Singh to bag a🥉in Men’s Lightweight Doubles Sculls at ! I congratulate them for their great performance.

शूटिंग 
9:25 AM- 
मनु भाकर और हीना सिद्धू ने महिला 10 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा के फाइनल में किया प्रवेश। 
रोइंग
9:11 AM- पुरुष क्वॉड्रपल स्कल्स में सावर सिंह, दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश और सुमित सिंह ने भारत को जिताया गोल्ड मेडल। 
रोइंग
9:08 AM- पुरुष क्वॉड्रपल स्कल्स में भारत अभी टॉप पर चल रहा है।
रोइंग
9:00 AM- दुष्यंत ने सिंगल और रोहित-भगवान दास ने डबल स्कल्स रोइंग में भारत को जीताया ब्रॉन्ज मेडल।
भारत के छठे दिन के खेल इस प्रकार होंगे
तीरंदाजी- 8:00 AM 
रिकर्व मिक्स्ड टीम एलिमिनेटर - भारत बनाम मंगोलिया
कम्पाउंड मिक्स्ड टीम एलिमिनेटर - भारत बनाम इराक
जिम्नास्टिक्स- 3:00 PM
महिला बैलेंस बीम फाइनल - दीपा कर्माकर
बैडमिंटन -
पुरुष सिंगल्स : 12:00 PM
किदांबी श्रीकांत बनाम विंसेंट वोंग विंग
एचएस प्रणॉय बनाम कंटाफोन वांगचारोएन
महिला डबल्स : 1:30 PM
अश्विनी पोनप्पा-सिक्की रेड्डी बनाम एमके चोऊ- माई ली
मुक्केबाजी-
पुरुष फ्लाई 52 किग्रा - गौरव सोलंकी बनाम रयोमेई टनाका
पुरुष वेल्टर 69 किग्रा - मनोज कुमार बनाम वांगडी संगे
घुड़सवारी- 
इवेंटिंग व्यक्तिगत स्पर्धा -  जितेंदर सिंह, फवाद, राकेश कुमार, आशीष मलिक
इवेंटिंग टीम 
गोल्फ-
महिला सिंगल्स - दीक्षा डागर, ऋद्धिमा दिलावड़ी, सिफत सागू
महिला टीम स्पर्धा 
पुरुष सिंगल्स - आदिल बेदी, मोहन हरि सिंह, रेयान थामस जॉन, नाविद और क्षितिज कौल
पुरुष टीम स्पर्धा 
हैंडबाल - पुरुष मुख्य दौर - भारत बनाम पाकिस्तान
हॉकी- (भारत बनाम जापान) 6:30 PM
कबड्डी - महिला फाइनल - भारत बनाम ईरान (1:30 PM)
पेनसाक सिलाट
पुरुष 50-55 किग्रा क्वार्टर फाइनल - नाओरेम बोयनाओ सिंह बनाम दुमान डाइन्स (9:30 AM)
नौकायन-7:30 AM
पुरुष लाइटवेट सिंगल स्कल्स फाइनल - दुष्यंत
पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल - भारत
पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल - भगवान सिंह/रोहित कुमात
महिला फोर फाइनल -संजुक्ता डंग, अनु, यामिनी सिंह, नवनीत कौर
पुरुष लाइटवेट ऐट 
निशानेबाजी- 7.30 AM
पुरुष 300 मीटर स्टैंडर्ड राइफल - अमित कुमार, हरजिंदर सिंह
पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन - अनीश, शिवम शुक्ला

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन -  हिना सिद्धू, मनु भाकर
तैराकी 
पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्राक हीट्स - संदीप सेजवाल
पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स - अद्वेत पेज
पुरुष चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले हीट 
टेनिस 
पुरुष डबल्स - रोहन बोपन्ना/दिविज शरण बनाम एलेक्सांद्र बुबलिक/डेनिस येवसेयेव
पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल - प्रजनेश गुणेश्वरन बनाम डेनिस इस्तोमिन
भारोत्तोलन - महिला 63 किग्रा - राखी हलदर (12.30PM)

Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/asian-games-2018-live-updates-and-news-of-asian-games-day-6-46428

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.