अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा LIVE: टीडीपी के जयदेव गल्ला बोले- मोदी सरकार ने आंध्र की जनता के साथ धोखा किया

NEWS HIGHLIGHTS
- आज 11बजे संसद में शुरू होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग।
- अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सात घंटे का समय तय किया गया है।
- इसके लिए सभी पार्टियों को अपना पक्ष रखने के लिए टाइम अलॉट (समय निर्धारित) कर दिया गया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करते हुए टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने आंध्रप्रदेश के साथ बुंदेलखंड से भी ज्यादा भेदभाव किया है। आंध्रप्रदेश को विशेष पैकेज का आज भी इंतजार है। अब तक बजट में आंध्र के लिए कोई पैसा मंजूर नहीं किया गया है। गल्ला ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं और दूसरी तरफ कर्नाटक में जनार्दन रेड्डी को टिकट देते हैं। गल्ला ने मोदी सरकार श्राप देते हुए कहा कि आंध्र में बीजेपी का हाल कांग्रेस जैसा हो जाएगा।
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में चर्चा शुरू हो चुकी। शिवसेना के वोटिंग में हिस्सा न लेने से बीजेपी को लगे झटके बाद एक झटका विपक्ष को भी लगा है। संसद में बहस शुरू होने से पहले ही नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने सदन से वॉकआउट कर दिया है। इस तरह से बीजेडी ने वोटिंग और चर्चा दोनो से अपने आपको बाहर रखा है। मौजूदा समय में लोकसभा में बीजेडी के 19 सांसद हैं। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने उस एक बड़ा झटका दिया है। शिवसेना ने अपना रूख साफ करते हुए वोटिंग में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। शिवसेना के 18 सांसद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग नहीं करेंगे।
कुछ यूं है आकंड़ों का गणित
लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 543 है, जिसमें फिलहाल 10 सीटें खाली हैं। NDA के पास 294 सीटें है। जिसमें BJP की 272, LJP की 6 और अन्य की 16 सीटें है। UPA की बात करें तो Congress के पास 48, NCP की 7, RJD की 4 और अन्य की 8 सीटों को मिलाकर आंकड़ा सिर्फ 67 तक पहुंचता है। तमिलनाडु की AIADMK ने अविश्वास प्रस्ताव में एनडीए का साथ देने का एलान कर दिया है तो उसकी 37 सीटें भी एनडीए में जुड़ जाती हैं तो NDA प्लस का आंकड़ा 331 पर पहुंच जाता है। अगर UPA प्लस की बात करें तो Congress की 48, सहयोगियों की 19 और अन्य की 117 सीटों को मिला दें तो आंकड़ा 184 का हो जाता है। शिवसेना ने हां ना और फिर हां करते हुए वोटिंग करने से मना कर दिया है। शिवसेना के संसद 18 सांसद हैं।

आकंड़ो के लिहाज से खतरे से बाहर मोदी सरकार
लोकसभा में बीजेपी के पास 272 सीटें है जो बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हैं। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। जिनमें अभी 11 सीटें खाली हैं ऐसे में कुल संख्या 532 हो जाती है। 532 सदस्यों की लोकसभा में बहुमत के लिए बीजेपी को 268 सीटें चाहिए होंगी। बीजेपी के पास अपने सांसदों की संख्या फिलहाल 272 है जो बहुमत से 4 ज्यादा है। इसमें एनडीए को भी जोड़ लिया जाए तो लोकसभा में कुल संख्या 350 हो जाती है जो बहुमत से 44 सीटें ज्यादा है। एआईएडीएमके ने एनडीए का साथ देने का एलान किया है तो ये आंकड़ा 331 का हो जाता यानी बहुमत से 63 ज्यादा। इसका सीधा मतलब ये है कि मोदी सरकार के गिरने का खतरा न के बराबर है।

LIVE UPDATE
11.32 AM: गल्ला ने लोकसभा में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि क्या आपके वादों में कोई ताकत है। उन्होंने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भी मोदी ने रैली में आंध्र के स्पेशल स्टेटस देने का वादा किया था। आज तक पूरा नहीं हुआ
11.27 AM: टीआरएस ने गल्ला के बयान पर जताई आपत्ति। गल्ला ने कहा कि था कि आज आंध्र प्रदेश असफल है जबकि तेलंगाना को ज्यादा राजस्व दिया जा रहा है।
11.22 AM: जयदेव गल्ला ने कहा कि आज वादों और नैतिकता की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद टीडीपी के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
11.18 AM: जयदेव गल्ला ने लोकसभा में कहा कि 4 कारणों से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। मोदी सरकार ने आंध्र की 5 करोड़ जनता के साथ धोखा किया है।
11.16 AM: जयदेव गल्ला ने कहा कि आंध्र प्रदेश से किए गए वादों को पूरा करना जरूरी है।
11.14 AM: टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने कहा कि पहली बार सांसद बनने के साथ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरु करना मेरे लिए गौरव की बात

11.10 AM: संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि वनडे के जमाने में 5 दिन का टेस्ट संभव नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए चाहते थे दो दिन का समय
11.07 AM: शिवसेना और बीजेडी के जाने से घटी वोटिंग की संख्या
11.06 AM: बीजेडी ने लोकसभा से वॉकआउट किया।
11.05 AM: सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू
11:00 AM: सदन की कार्यवाही शुरू हुई
10.45 AM: सरकार से नाराज चल रही बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। शिवसेना ने कहा है कि सरकार ने साल 2014 में जनता से जो वादे किए तो उसे अबतक पूरा नहीं किया है। शिवसेना के लोकसभा में 18 सांसद हैं।
10.35 AM: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सरकार को विपक्ष को बोलने नहीं देना चाहती है इसलिए कम समय दिया गया है।
10.10 AM: पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 10:30 बजे बैठक बुलाई है। जिसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गड़करी और अनंत कुमार मौजूद रहेंगे।
9:10 AM: बीजेपी की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, एमपी बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष और यूपी से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बोलेंगे
7.44 AM: अविश्वास प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, ‘’आज हमारे संसदीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। मुझे उम्मीद है कि मेरे साथी सांसद और सहयोगी इस अवसर पर एक रचनात्मक, व्यापक, रुकावट मुक्त और ठोस बहस करेंगे। हम इसके लिए हमारे संविधान के निर्माताओं को श्रेय देते हैं आज भारत हमें बारीकी से देखेगा.’’
लोकसभा में संख्या के हिसाब से पार्टियों के लिए समय तय हुआ है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को को सबसे ज्यादा 3 घंटे 33 मिनट बोलने का समय मिला है, जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है। इसके साथ ही AIADMK को 29 मिनट और TMC को 27 मिनट का समय दिया गया है।
BJD को 15 मिनट, तो वहीं Shiv Sena के लिए 14 मिनट निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा TDP को 13 मिनट, TRS को 9 मिनट, CPIM को 7 मिनट , समाजवादी पार्टी (SP) को 6 मिनट, NCP को 6 मिनट और LJSP को 5 मिनट का समय मिला है।
कौन किसके साथ?
AIDMK ने कहा कि वह मोदी सरकार के पक्ष में वोटिंग करेगी। शिवसेना ने अभी अपना स्टैंड साफ नहीं किया है कि वह किसके साथ जाएगी। मगर सूत्रों के अनुसार शिवसेना भी मोदी सरकार के पक्ष में ही वोट देगी। इनके अलावा बीजेपी के ही सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मोदी सरकार का साथ देने की बात कही है। बता दें कि शत्रुघ्न लगातार बीजेपी के ही खिलाफ बोलते रहे हैं। वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और DMK ने साफ कर दिया है कि वे मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में ही वोट करेंगे। इनके अलावा BJD और ममता बनर्जी की TMC पार्टी ने अभी अपना स्टैंड साफ नहीं किया है कि वे किसके पक्ष में वोटिंग करेंगे।
अब तक क्या है स्थिति?
- मौजूदा समय में 545 सदस्यों वाली लोकसभा में 535 सांसद हैं।
- बीजेपी को बहुमत के लिए 267 सासंद चाहिए।
- बीजेपी के पास लोकसभा स्पीकर को हटाकर 273 सदस्य हैं।
- इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी दलों में शिवसेना के 18, एलजेपी के 6, अकाली दल के 4, आरएलएसपी के 3, जेडीयू के 2, अपना दल के 2 अन्य के 6 सदस्य हैं।
- इस तरह से कुल संख्या 314 पहुंच रही है।
- विपक्षी दलों की बात करें तो मौजूदा समय में लोकसभा में सबसे ज्यादा 48 सीटें कांग्रेस के पास हैं।
- अविश्वास प्रस्तालव लाने वाली टीडीपी के पास 16 सीटें हैं, जबकि जेडीएस के 1, एनसीपी के 7, आरजेडी के 4, टीएमसी के 34, सीपीआईएम के 9, सपा के 7 सदस्य हैं।
- इसके अलावा आम आदमी के 4, टीआरएस के 11, वाईएसआर कांग्रेस के 4,एयूडीएफ के 3 और बीजेडी के 20 सदस्य हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: