Breaking

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, धोनी के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका


NEWS HIGHLIGHTS


  •  भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा।
  •  यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा।
  •  महेंद्र सिंह धोनी के पास वनडे क्रिकेट इतिहास में 10,000 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम करने का मौका है।


डिजिटल डेस्क, नाटिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से जीतकर दौरे की शानदार शुरुआत की है। अब भारतीय टीम की नजरें इस वनडे सीरीज को जीतकर वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन बनने पर रहेंगी।

वनडे में भी कायम रहेगा राहुल का जलवा!
इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में कमाल दिखाने वाले केएल राहुल का जलवा वनडे सीरीज में भी देखने को मिल सकता है। कप्तान विराट कोहली उन्हें मौका देते हुए एक बार फिर नंबर 3 पर भेज सकते हैं। बता दें कि वनडे में कप्तान कोहली खुद नंबर 3 पर खेलते हैं। अगर वे इस केएल राहुल को इस पोजिशन पर भेजते हैं, तो कोहली खुद नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।

वर्ल्ड कप 2019 के लिए खास है इंग्लैंड दौरा
भारत के लिए यह सीरीज इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले साल इंग्लैंड में ही क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में टीम के लिए इंग्लैंड की स्विंग पिचों पर तैयारी परखने का यह अच्छा मौका है। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इंग्लैंड की इन पिचों पर अपने धुरंधर खिलाड़ियों को खूब आजमाएंगे। कप्तान कोहली भी इससे पहले वर्ल्ड कप 2019 को लेकर इस दौरे को महत्वपूर्ण बता चुके हैं।

धोनी के पास 10 हजार रन बनाने का मौका
इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास वनडे क्रिकेट इतिहास में 10,000 रन बनाकर रिकॉर्ड कायन करने का सुनहरा मौका है। अगर माही सीरीज के इस पहले मैच में 33 रन बना लेते हैं, तो वे वनडे इतिहास में 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। धोनी अगर 10 हजार रन पूरे कर लेते हैं, तो वे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ यह कारनामा कर चुके हैं।

संभावित भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार।

संभावित इंग्लैंड टीम : इयान मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जानी बेयर्स्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जेक बाल, टॉम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड।

 Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.