Breaking

28 जुलाई से शुरू होगा सावन मास, इस बार होंगे सावन के पांच सोमवार

28 जुलाई से शुरू होगा सावन मास, इस बार होंगे सावन के पांच सोमवार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र माहीना कहा जाने वाला सावन 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। ये महीना भगवान शिव की भक्ति, उनकी पूजा-अर्चना के लिए बेहद फलदायी माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासकर कुंवारी लड़कियां इस महीने में भोलेनाथ की कृपा से अच्‍छा वर पाने के लिए खासतौर पर इस व्रत को रखती हैं। इस बार 19 सालों के बाद इस महीने में एक खास संयोग बन रहा है।


4 नहीं इस बार होंगे 5 सोमवार 

19 सालों के बाद इस बार सावन के महीने में एक खास संयोग बन रहा है। आमतौर पर सावन का महीना 28 या 29 दिनों का होता है लेकिन इस बार ये महीना 30 दिनों का होगा। जब महीना तीस दिनों का होगा तो तिथियां भी ज्यादा ही होंगी। इस बार सावन के महीने में 4 नहीं बल्कि 5 साल होंगे। आपको बता दें, संक्रांति की गणना के हिसाब से सावन का महीना 16 जुलाई से शुरू हो चुका है। जिसका मतलब है कि पहला सोमवार निकल चुका है। ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में संक्रांति की गणना को ही माना जाता है। पूर्णिमा की गणना के अनुसार सावन 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसके अनुसार 30 जुलाई को पहला सोमवार है।

Image result for सावन

इस बार का सावन है खास 

दरअसल संक्रांति की गणना के अनुसार इस सावन 5 सोमवार पड़ रहे हैं। यदि संक्रांति की गणना के हिसाब से सावन का महीना मनाया जैए तो शास्त्रों के अनुसार जिस साल सावन में 5 सोमवार होते हैं उस साल रोटक व्रत लगता है। सावन के इन 5 सोमवार यानी रोटक व्रत को जो व्रत रखता है और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और अराधना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.