Breaking

DDCA चुनाव 2018 : रजत शर्मा बने नए अध्यक्ष, 3 वर्ष का रहेगा कार्यकाल

DDCA चुनाव 2018 : रजत शर्मा बने नए अध्यक्ष, 3 वर्ष का रहेगा कार्यकाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया टीवी न्यूज चैनल के चेयरमैन और प्रधान संपादक रजत शर्मा सोमवार को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के नए अध्यक्ष चुने गए। 27 से 30 जून के बीच हुए कार्यकारी समिति के चुनाव के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। रजत शर्मा का DDCA में अध्यक्ष के तौर पर तीन वर्ष का कार्यकाल रहेगा।

पारदर्शिता लाने का दावा
नवनियुक्त अध्यक्ष रजत शर्मा ने चुनाव जीतने के बाद सदस्यों का धन्यवाद किया। इंडिया टीवी के प्रधान सम्पादक रजत शर्मा ने कहा कि 'मैं एसोसिएशन के उन सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हम पर अपना भरोसा जताया। मैं  DDCA के काम को ईमानदार और पारदर्शी बनाने के लिए, सभी को एकजुट होकर हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित करता हूं'।
I thank all members of who voted in the elections and reposed their trust in us. I now invite all the members to join hands to bring about transparency in the functioning of

नहीं हुआ प्रॉक्सी वोटिंग प्रणाली का इस्तेमाल
प्रशासक जस्टिस विक्रमजीत सेन के आदेश पर यह पहली बार था कि जब मतदान प्रक्रिया में प्रॉक्सी वोटिंग प्रणाली का उपयोग नहीं किया गया। जस्टिस सेन ने कार्यकारी समिति के चुनाव के लिए 11 बिन्दुओं का अचार संहिता मॉडल जारी किया था। प्रॉक्सी वोटिंग को काफी विवादित माना जाता है। कई बार इसकी जमकर आलोचना हुई है। DDCA के कई सदस्य इसे एसोसिएशन में धांधली और भ्रष्टाचार को बढ़ने वाली प्रणाली मानते हैं।

करीब चार दिन तक चले इस चुनाव में कुल 72 प्रतिशत मतदान हुआ। DDCA के 3828 सदस्यों में से लगभग 2791 ने मतदान किया। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के समर्थन में 54.40% फीसदी वोट पड़े। DDCA अध्यक्ष पद पर उनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.