Breaking

पाक चुनाव LIVE : इमरान खान का वजीर-ए-आजम बनना तय, PTI ‘120’ और PML-N ‘61’ से आगे


NEWS HIGHLIGHTS


  •  इस बार पाकिस्तान आम चुनाव में परिवारवाद की बड़ी हार हुई है।
  •  आतंकी हाफिज सईद की पार्टी का खाता भी नहीं खुला।
  •  शाहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो भी चुनाव हारे।


डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान आम चुनाव के लिए बुधवार को हुई वोटिंग के बाद आज गुरुवार सुबह तक लगभग पूर्ण नतीजे आ चुके हैं। 272 सीटों पर हुए चुनाव में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी बड़े मार्जिन से आगे चल रही है। अब तक रुझान के अनुसार 272 सीटों में से इमरान की पार्टी को PTI 120 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि पूर्व पीएम नवाज शरीफ की PML-N 61 और PPP (बिलावल भुट्टो) 40 सीट पर आगे चल रही है।  वहीं अन्य को 49 सीटें मिलती दिख रही हैं। बता दें कि पाक में सरकार बनाने के लिए 137 सीट की जरूरत होती है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान आम चुनाव में 272 सीटों के लिए बुधवार को वोटिंग की गई थी। इसके अलावा चार प्रांतों की विधानसभाओं के लिए भी मतदान किए गए। चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हुए। सुबह 8 बजे शुरु हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। वोटिंग के बाद इनकी गिनती शाम 7 बजे शुरू हुई। इमरान खान की पार्टी PTI ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी जो आखिरी तक कायम रही। ऐसे में अब इमरान खान गठबंधन की सरकार बना सकते हैं। पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली की 272 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं और बहुमत के लिए 137 सीट की जरूरत है।

Live Updates....
पाकिस्तानी हरफनमौला खिलाड़ी बूम-बूम शाहिद अफरीदी ने ट्विट कर बधाई दी है। अफरीदी ने लिखा,  'ऐतिहासिक जीत के लिए पीटीआई और इमरान खान को बधाई। 22 सालों के संघर्ष को आखिरकार मंज़िल मिली। पाकिस्तान के लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं, आशा है कि आप आगे से देश का नेतृत्व करोगे। अब मैं बाकी विपक्षी पार्टियों और मीडिया से भी निवेदन करना चाहता हूं कि जनता के फैसले का सम्मान करें और पाकिस्तान को पुनर्गठित करने के लिए अपना योगदान दें।'
 Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.