Breaking

हमें लोगों को लोकतंत्र से समझौता कर रहे खतरनाक शासन से बचाना है: सोनिया

हमें लोगों को लोकतंत्र से समझौता कर रहे खतरनाक शासन से बचाना है: सोनिया

NEWS HIGHLIGHTS


  •  दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू
  •  कांग्रेस के 239 सदस्य बैठक में शामिल
  •  चुनावी रणनीति पर हो सकता है मंथन


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई है। बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें लोगों को खतरनाक शासन से बचाना है, जो लोकतंत्र से समझौता कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी को आश्वासन देता हूं कि भारत में आर्थिक विकास और सद्भाव को बहाल करने में हम उनका समर्थन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने नई कार्यसमिति का ऐलान किया था। इस अहम बैठक में देशभर के 239 कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं।



We are committed to make alliances work and we are all with him (CP @RahulGandhi) in this endeavour.
We have to rescue our people from a dangerous regime that is compromising the democracy of India: Former Congress President Sonia Gandhi

सीडब्ल्यूसी के एजेंडे में इस साल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों पर रणनीति मुख्य मुद्दा है। बैठक में चुनाव की तैयारियों समेत इन राज्यों में गठबंधन के विकल्पों पर मुहर लग सकती है। कांग्रेस के लिए इन तीनों राज्यों के चुनाव सर्वाधिक महत्व रखते हैं क्योंकि तीनों जगहों पर 15-15 साल से भाजपा की सरकार है।गौरतलब है कि CWC कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है, जिसमें पार्टी अनुभवी और युवा नेताओं के बीच संतुलन बनाने का काम कर रही है।



View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Former PM Dr Manmohan Singh, Former Congress President Sonia Gandhi &
Congress President @RahulGandhi address the Congress Working Committee meet.



View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Congress leaders arrive for the first meeting of the newly constituted Congress Working Committee under the leadership of Congress President @RahulGandhi.


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.