सामने आया धवन-पंड्या का डांसिंग टैलेंट, वीडियो देखें

डिजिटल डेस्क, लंदन। बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले एक तरफ जहां टीम इंडिया मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है तो वहीं रिलेक्स भी नजर आ रही है। हाल ही में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है इस वीडियो में हार्दिक पंड्या के साथ शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं और दोनों जमकर डांस कर रहे हैं।
पंड्या-धवन का डांस देखा क्या ? Watch Video
हार्दिक पंड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शिखर धवन के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। वैसे तो पंड्या और धवन दोनों ही मैदान पर काफी आक्रामक लगते हैं लेकिन उससे उलट वीडियो में दोनों का डांसिंग केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए पंड्या ने लिखा है मैं और जट्टा (शिखर धवन) एक्शन में पकड़े गए। हमें डांस करना और गाना बहुंत पसंद है। पंड्या ने इस वीडियो को धवन को टैग भी किया है। वीडियो में धवन और पंड्या एक आईने के सामने खड़े होकर डांस कर रहे हैं और कोई तीसरा खिलाड़ी उनका वीडियो बना रहा है।

बुधवार से शुरु हो रही है T-20 सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड में है जहां बुधवार से उसे टी-20 सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया को इंग्लैंड टूर पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज, 3 मैचों की वन-डे सीरीज और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में है और उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में वन-डे सीरीज में पांच-शून्य से पटखनी दी है। इंग्लैंड के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं: