रेलवे की नई सुविधा, एप के जरिए बुक करा सकेंगे जनरल टिकट

NEWS HIGHLIGHTS
- यात्रियों को होने वाली इस असुविधा को देखते हुए रेलवे ने जनरल टिकट की खरीद को और भी आसान बना दिया है।
- रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और इन्हें रद्द करने सहित अन्य सुविधाओं के साथ एक मोबाइल एप की शुरुआत की है।
- रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि एप में सावधिक (सीजन) और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने या यूजर प्रोफाइल मैनेजमेंट और बुकिंग हिस्ट्री की भी सुविधा है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । रेलवे में जितनी मारा-मारी रिजर्व्ड सीटों की रहती है उतनी ही दिक्कत जनरल सीट की टिकट खरीदने में भी आती है। इसके लिए घंटों टिकट खिड़की के सामने लाइन लगाकर खड़े रहना पड़ता है। यात्रियों को होने वाली इस असुविधा को देखते हुए रेलवे ने जनरल टिकट की खरीद को और भी आसान बना दिया है। रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग और इन्हें रद्द करने सहित अन्य सुविधाओं के साथ एक मोबाइल एप की शुरुआत की है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि एप में सावधिक (सीजन) और प्लेटफॉर्म टिकटों के नवीनीकरण, आर-वॉलेट की बकाया राशि की जांच और लोड करने या यूजर प्रोफाइल मैनेजमेंट और बुकिंग हिस्ट्री की भी सुविधा है।
रेल सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने मोबाइल आधारित एप्लिकेशन 'अटसनमोबाइल' विकसित किया है। यूजर इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर या विन्डोज स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। सीआरआईएस ने कहा कि सबसे पहले यात्री अपना मोबाइल नंबर, नाम, शहर, रेल की डिफॉल्ट बुकिंग, श्रेणी, टिकट का प्रकार, यात्रियों की संख्या और बार-बार यात्रा करने के मार्गों का विवरण देकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कैसे बनेगा आर-वॉलेट?
रजिस्ट्रेशन कराने पर यात्री का जीरो बैलेंस का रेल वॉलेट (आर-वॉलेट) खुद ही बन जाएगा। आर-वॉलेट बनाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। आर-वॉलेट को किसी भी यूटीएस काउंटर पर या वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से रीचार्ज किया जा सकता है। अग्रिम टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है। यानी, हमेशा वर्तमान तिथि में ही यात्रा की जाएगी।

नहीं होगी अग्रीम टिकट की अनुमति
हालांकि इसमें अग्रिम टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है यानी, हमेशा वर्तमान तिथि में ही यात्रा की जाएगी। बयान के मुताबिक यात्री टिकट का प्रिंट लिए बगैर भी यात्रा कर सकते हैं। टीसी कर्मी द्वारा टिकट मांगने पर यात्री एप में 'टिकट दिखाएं' विकल्प का उपयोग कर टिकट दिखाएंगे। गौरतलब है कि रेलवे ने इससे पहले कुछ और एप भी लांच किया था। इसमें रेल में भोजन और खाद्य पदार्थ की जानकारी के लिए एक नया एप लॉन्च किया था।
रेलवे मेन्यू की भी मिलेगी जानकारी
मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ये मोबाइल ऐप सभी प्रकार की रेलगाड़ियों पर परोसे जाने वाले मेन्यू (व्यंजन-सूची) के बारे में व्यापक जानकारी देता है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए खाद्य पदार्थो को चार श्रेणियों में कवर किया जाता है -पेय पदार्थ, नाश्ता, भोजन और कोई विशिष्ट खाद्य पदार्थ (ए-ला-कार्टे). बयान के अनुसार, चाय, कॉफी, बोतलबंद पेयजल, जनता खाना, मानक शाकाहारी भोजन (थाली), मानक मांसाहारी भोजन (थाली), मानक शाकाहारी भोजन (पुलाव या कैसरोल)
कोई टिप्पणी नहीं: